रूपी सोरेन के निधन से झामुमो परिवार मर्माहत, बहरागोड़ा में शोकसभा कर दी गयी श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन

श्रद्धांजलि देते झामुमो प्रखंड कमेटी.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो परिवार में गहरा शोक है. बहरागोड़ा में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी.

विज्ञापन

बहरागोड़ा : दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की धर्मपत्नी रूपी सोरेन के निधन से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) परिवार में शोक की लहर है. उनके निधन पर शुक्रवार को बहरागोड़ा में झामुमो प्रखंड कमेटी की ओर से शोकसभा आयोजित की गयी. प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित सभा में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इसके बाद सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

विज्ञापन

झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति : असित मिश्रा

शोकसभा को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा ने कहा - दिशोम गुरु शिबू सोरेन की धर्मपत्नी रूपी सोरेन का निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है. उनके निधन से पार्टी परिवार मर्माहत है. उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की. सभा में मौजूद अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की. सभी ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से इस दुख की घड़ी में परिवार को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की.

पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

शोकसभा में प्रोफेसर श्याम मुर्मू, असित मिश्रा, गुरुचरण मांडी, रासबिहारी साहू, टूना महापात्र, श्यामल माइति, अरुण बारीक, खितिज मुंडा, कान्हु चरण बेरा, बुद्धेश्वर साहू आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola