जमशेदपुर हादसा अपडेट : घायल लोगों से मिले मंत्री बन्ना गुप्ता, डीसी ने दिए ये निर्देश

पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा है कि घायलों को सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाए. इस हादसे में घायल हुए सभी लोग कीताडीह पूजा समिति के हैं. हादसे के बाद डीसी और एसपी ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि अपनी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए विसर्जन कार्यक्रम में शामिल हों.
जमशेदपुर, अशोक झा : पूर्वी सिंहभूम के जिला मुख्यालय जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत बोधन वाला घाट पर विसर्जन के दौरान हुए हादसे में घायल लोगों से मिलने के लिए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) पहुंचे. उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और सीनियर एसपी किशोर कौशल भी घायलों से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे. डीसी ने घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं. प्रतिमा विसर्जन के लिए मां दुर्गा की प्रतिमा लेकर पहुंचा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पीछे की ओर ढलान पर लुढ़क गया, जिससे कम से कम पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दो लोगों की मौत की सूचना आ रही है, लेकिन आधिकारिक रूप से अभी एक की ही मौत की पुष्टि हुई है. मृतक की पहचान वीरेंद्र शर्मा के रूप में हुई है. वह जमशेदपुर के कीताडीह का रहने वाला था. उसके पिता का नाम पंचरोपन शर्मा है. गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे टीएमएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी इस घटना पर शोक व्यक्त किया है.
घायलों और मृतक का नाम
ये चार लोग हुए हैं घायल
-
हुगरा मुखी, पिता- पिता गोविंदो मुखी, पो.- दिपाड़ा, थाना- मोहनपुर, जिला – पश्चिमी मेदिनीपुर
-
अभिमन्यू गोराई, जिला – पश्चिमी मेदिनीपुर
-
गोपाल गोराई, पता- जिला – पश्चिमी मेदिनीपुर
-
विजय गोराई- जिला – पश्चिमी मिदनापुर
मृत व्यक्ति का नाम
-
वीरेंद्र शर्मा- पिता पंचरोपन शर्मा, पता- कीताडीह, जमशेदपुर
हेमंत सोरेन ने शोक जताया
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है. कहा कि जमशेदपुर में विसर्जन के दौरान हुए ट्रक हादसे में दो लोगों के निधन की खबर मिली. परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को दु:ख की इस विकट घड़ी को सहन करने की शक्ति दें. उन्होंने ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) पर लिखा कि जिला प्रशासन द्वारा हादसे में घायल लोगों को चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है. सीएम ने सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.
डीसी ने कहा- घायलों को सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाएं
पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा है कि घायलों को सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाए. इस हादसे में घायल हुए सभी लोग कीताडीह पूजा समिति के हैं. हादसे के बाद डीसी और एसपी ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि अपनी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए विसर्जन कार्यक्रम में शामिल हों. कहा कि विसर्जन कार्यक्रम में शामिल हो रहे सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. इसलिए इस संबंध में किसी भी भ्रामक खबर पर ध्यान न दें. अगर ऐसी कोई सूचना है, तो सबसे पहले इसकी पुष्टि जिला प्रशासन से करें.
Also Read: PHOTOS: जमशेदपुर में भीषण हादसा, प्रतिमा विसर्जन करने गए डेढ़ दर्जन लोगों को ट्रक ने कुचला, 2 की मौत
सांसद विद्युत महतो मृतक के परिजन को देंगे 50 हजार
उधर, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने मृतकों के निकट परिजन को 50-50 हजार रुपए देने की बात कही है. वहीं, साकची निवासी ब्रह्मर्षि विकास मंच के विकास सिंह ने मृतकों के परिजनों को 25-25 रुपए हजार देने की घोषणा की है. हालांकि, सरकार की ओर से अभी किसी को मुआवजा देने की घोषणा नहीं हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




