मामी से मिलने के बाद निकला था काम पर, ट्रेलर ने मारी जोरदार टक्कर
घायल युवक
जमशेदपुर में एक युवक की जान बाल-बाल बची. मामी से मिलने के बाद काम पर जा रहे युवक को एक अनियंत्रित ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.
जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना अंतर्गत बर्निंग घाट गोल चक्कर के पास ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक उत्तम कालिंदी गंभीर रूप से जख्मी हो गया उत्तम को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया घटना गुरुवार की सुबह करीब 11:30 बजे की है दुर्घटना में उत्तम का दोनों पैर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है.
आपके शहर में
मामी से मिलने गया था उत्तम
उत्तम मानगो कुंवर बस्ती का रहने वाला है. घटना के संबंध में एमजीएम अस्पताल पहुंचे उत्तम के परिजन ने बताया कि वह बारीडीह में गैरेज मिस्त्री का काम करता है. गुरुवार को काम पर जाने के पूर्व वह छाया नगर स्थित मामी से मिलने उनके घर गया था मामी से मिलने के बाद वह बाइक से बारीडीह जा रहा था. इस दौरान एक अनियंत्रित ट्रेलर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया जबकि मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रेलर को घेर लिया दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद सीताराम डेरा पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रेलर को जप्त कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए