jamshedpur news : मानगो में सुधा गुप्ता और जुगसलाई में ज्योति मिश्रा का समर्थन करेगी कांग्रेस

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने समर्थित उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर लिये हैं.

विज्ञापन

jamshedpur news :

नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने समर्थित उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर लिये हैं. सोमवार को तिलक पुस्तकालय स्थित कांग्रेस कार्यालय में हुई पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में इस पर मुहर लगी. मानगो में नगर निगम के मेयर पद के उम्मीदवार के तौर पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता, जबकि जुगसलाई में कांग्रेस के पुराने नेता भोगेंद्र सिंह की बहू ज्योति मिश्रा को जुगसलाई नगर परिषद के अध्यक्ष पद का समर्थित उम्मीदवार बनाया गया है.

नगर निकाय चुनाव को लेकर मीटिंग के पहले संवाददाता सम्मेलन करते हुए जिला कांग्रेस के पर्यवेक्षक बलजीत सिंह बेदी और जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि वे लोग जिसके समर्थन में नामांकन के लिए मौजूद रहेंगे, वे लोग ही कांग्रेस के समर्थित उम्मीदवार हैं. चूंकि, यह चुनाव पार्टी आधार पर नहीं हो रहा है. इस कारण वे लोग इसकी घोषणा नहीं कर सकते हैं, लेकिन यह तय है कि जिनके नामांकन में वे लोग रहेंगे, वे लोग ही कांग्रेस के अधीकृत प्रत्याशी होंगे. यह पूछे जाने पर कि कई लोग चुनाव में हिस्सा ले रहे हैं. इस पर बेदी और परविंदर ने कहा कि कांग्रेस के समर्थित प्रत्याशी के खिलाफ कोई कांग्रेस पदाधिकारी या कार्यकर्ता चुनाव लड़ेगा या पार्टी विरोधी काम करेगा तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी. इस मीटिंग में कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष रवींद्र झा नट्टू, पूर्व जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, कांग्रेस पदाधिकारी रजनीश सिंह, अमित श्रीवास्तव, इंटक नेता संजीव श्रीवास्तव समेत अन्य लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola