साकची डिज्नीलैंड मेला में मनमानी पार्किंग शुल्क वसूली पर लगी रोक
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
साकची स्थित आम बागान में चल रहे डिजनीलैंड मेल�� में पार्किंग शुल्क के नाम पर चालकों से ज्यादा वसूली करने पर रोक लग गयी है.
विज्ञापन
प्रभात इंपैक्ट::
जमशेदपुर . साकची आम बागान में चल रहे डिज्नीलैंड मेला में पार्किंग शुल्क के नाम पर हो रही ज्यादा वसूली पर रोक लग गयी है. जमशेदपुर अक्षेस के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने पार्किंग शुल्क के कर्मचारियों को बदल दिया और नयी दर निर्धारित की है. रविवार को नयी दर पर पार्किंग शुल्क की वसूली की गयी. प्रभात खबर के 19 मई के अंक में पार्किंग शुल्क के नाम पर हो रही अवैध वसूली शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया गया था.नयी दर इस प्रकार है :
दो पहिया वाहन चालकों को पहले दो घंटे के लिए 10 रुपये और चार पहिया के लिए 20 रुपये चुकाने होंगे. दो घंटे से ज्यादा होने पर दो पहिया का शुल्क प्रति 2 घंटे 2 रुपये और चार पहिया का 5 रुपये चुकाने होंगे. नयी दर की रसीद भी दी जा रही है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन