दुर्गा पूजा के बाद अब छठ की तैयारी, भीड़भाड़ वाले घाटों की सूची प्रशासन को सौंपेगी सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति

Updated:
विज्ञापन

सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति का एक प्रतिनिधिमंडल अपर जिला दंडाधिकारी से मिला.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

छठ पूजा के सफल आयोजन के लिए दुर्गा पूजा समिति प्रशासन का सहयोग करेगी. संवेदनशील घाटों की सूची सौंपकर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने में मदद की जाएगी.

विज्ञापन

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) और पुलिस अधीक्षक नगर (सिटी एसपी) से मिला. समिति के महासचिव ललन यादव के नेतृत्व में पहुंचे पदाधिकारियों ने शारदीय दुर्गा पूजा 2026 के सफल और शांतिपूर्ण संपन्न होने पर जिला एवं पुलिस प्रशासन के प्रति आभार जताया. इस दौरान अधिकारियों को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित भी किया गया.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें : जन्म से एक हाथ नहीं, लेकिन हौसले बुलंद, IAS बनने का सपना देख रहे आठवीं के छात्र देव कुमार की कहानी छू लेगी दिल

भीड़भाड़ वाले छठ घाटों की सूची प्रशासन को सौंपेगी समिति

मुलाकात के दौरान आगामी लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के सफल और सुरक्षित आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई. महासचिव ललन यादव ने कहा - शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के जिन छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ उमड़ती है. समिति जल्द ही उन सभी संवेदनशील और प्रमुख घाटों की सूची तैयार कर जिला प्रशासन को सौंपेगी. इससे प्रशासन को सुरक्षा, गोताखोर, बैरिकेडिंग और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने में सहूलियत होगी.

शांति और सौहार्द बनाए रखने को प्रतिबद्ध

महासचिव ने कहा - समिति भविष्य में भी जिला प्रशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर जिले के सभी पर्व-त्योहारों को शांति, अनुशासन और पारस्परिक भाईचारे के साथ संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध रहेगी. छठ पर्व के दौरान भी समिति के सदस्य विभिन्न घाटों पर प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे. मुलाकात में कई प्रमुख सदस्य रहे शामिल इस शिष्टाचार भेंट व सम्मान समारोह में मुख्य रूप से समिति के महासचिव ललन यादव, डॉ. श्याम शर्मा, डी. बोस, पवन कुमार उपाध्याय, कमलजीत कौर गिल, हर्ष यादव, जितेंद्र कुमार, विवेक सिंह, प्रणव नाहा, अभय कुमार, संतोष सिंह, राजकुमार राय सहित कार्यकारिणी के अन्य सदस्य उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें : बड़ी वारदात की साजिश नाकाम : रसोई घर में बर्तन के ट्रे में छुपाकर रखे लोडेड देशी कट्टा व गोली के साथ दो युवक गिरफ्तार

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola