यूसिल प्रबंधन के खिलाफ विस्थापितों का फिर फूटा आक्रोश, हितकू चौक पर शुरू किया अनशन

Updated:
विज्ञापन

अनशन में बैठे समिति के सदस्य और अन्य.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जादूगोड़ा में विस्थापित एवं प्रभावित बेरोजगारों ने यूसिल नरवा पहाड़ के खिलाफ अनशन शुरू कर दिया है. मांगों पर ठोस समाधान न मिलने से आंदोलन तेज.

विज्ञापन

जादूगोड़ा : यूसिल की नरवा पहाड़ इकाई के खिलाफ विस्थापित एवं प्रभावित बेरोजगार संघर्ष समिति ने एक बार फिर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है. अपनी मांगों को लेकर कंपनी प्रबंधन के साथ कई दौर की वार्ता विफल होने के बाद समिति के सदस्यों ने शनिवार, 14 नवंबर से हितकू बजरंगबली चौक पर अनशन शुरू कर दिया. समिति का कहना है कि लंबे समय से मांगों को लेकर प्रबंधन का ध्यान आकृष्ट कराया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है. प्रबंधन की ओर से सकारात्मक पहल नहीं होने के कारण उन्हें दोबारा आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें : छठ पर पुलिस का अनोखा एक्शन : थाने में चोरों की कराई परेड, दी ऐसी हिदायत कि पूरे शहर में हो रही चर्चा

अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष भी अनशन पर बैठे

अनशन में समिति के अध्यक्ष अशोक दास, सचिव अमित दास, सचिव मोनू सिंह, कोषाध्यक्ष नागेंद्र नाथ दास और प्रवक्ता सुशील सिंह सहित अन्य सदस्य शामिल हैं. वहीं, अनशन पर बैठने वालों में जालंधर सिंह, राकेश सिंह और विकास दास प्रमुख रूप से शामिल हैं.

मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान

समिति के सदस्यों ने स्पष्ट किया कि जब तक विस्थापितों एवं प्रभावित बेरोजगारों की मांगों पर कंपनी प्रबंधन की ओर से ठोस पहल नहीं की जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. अनशन शुरू होने से यूसिल प्रबंधन पर एक बार फिर विस्थापितों और प्रभावित बेरोजगारों की समस्याओं के समाधान का दबाव बढ़ गया है.

ये भी पढ़ें : छठ पर सुरक्षा का तिहरा पहरा, नदी में तैनात रहेगी गोताखोरों की टीम, बंद घरों की निगरानी करेगी बाइक पेट्रोलिंग

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola