हो और उरांव भाषा के शिक्षकों की भी हो नियुक्ति : भाजपा
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
भाजपा एसटी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रमेश बास्के के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को राज्यपाल के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है. सौंपे गये ज्ञापन में राज्य में हो और उरांव भाषा के शिक्षकों की नियुक्तियां भी शीघ्र कराने की मांग की है.
विज्ञापन
जमशेदपुर :
भाजपा एसटी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रमेश बास्के के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को राज्यपाल के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है. सौंपे गये ज्ञापन में राज्य में हो और उरांव भाषा के शिक्षकों की नियुक्तियां भी शीघ्र कराने की मांग की है. श्री बास्के ने कहा कि पिछले दिनों झारखंड सरकार ने संताली, मुंडारी, भूमिज, बांग्ला व ओडिया भाषा की नियुक्ति संबंधी विज्ञापन सार्वजनिक किया है. पूर्वी सिंहभूम जिला में हो और उरांव समुदाय के लोग काफी संख्या में रहते हैं, उन्हें इस सूची में शामिल नहीं किया गया है. ज्ञापन सौंपनेवालों में दीपक, संजय मुंडा, मनोज कुमार सरदार, रमेश नाग, दीपक सुंडी, प्रकाश सरदार समेत अन्य भी शामिल थे.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन