उन्होंने कहा कि प्रकाशोत्सव में बंगाल, बोकारो, रांची, चतरा, कोडरमा से लगभग दो हजार संगत शामिल हुई. उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में राज्य सरकार के मुख्यमंत्री, पयर्टन विभाग के मंत्री, नोडल पदाधिकारी, उपायुक्त, एसएसपी, एडीएम, एसडीओ समेत जोड़ा घर की सेवा, लंगर घर की सेवा, कंट्रोल रूम की सेवा करने के अलावा सभी गुरुद्वारा के प्रधान, सेंट्रल स्त्री सत्संग सभा, नौजवान सभा, बीर खालसा दल और सभी वोलिंटियर के प्रति आभार व्यक्त किया. गुरमत प्रचार सेंटर, स्टॉल लगाने वाले महाराजा रंजीत सिंह सेवा दल, समाधान, गणगोर स्विट्स, छप्पन भोग के प्रति भी आभार व्यक्त किया जिन्होंने संगत के बीच चाय नाश्ता का वितरण किया.
Advertisement
गोपाल मैदान में 1.50 लाख लोगों ने लंगर छका : इंद्रजीत
जमशेदपुर. श्री गुरु गोबिद सिंह जी की 350वीं जयंती पर गोपाल मैदान में आयोजित प्रकाशोत्सव में ऐतिहासिक स्थल जैसी भीड़ जुटी. तीन दिनों में 1.50 लाख से अधिक लोगों ने लंगर छका. इसकी जानकारी सीजीपीसी के प्रधान सह आयोजन समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, साकची गुरुद्वारा के कार्यकारी प्रधान गुरदेव सिंह राजा व अन्य सदस्यों […]
जमशेदपुर. श्री गुरु गोबिद सिंह जी की 350वीं जयंती पर गोपाल मैदान में आयोजित प्रकाशोत्सव में ऐतिहासिक स्थल जैसी भीड़ जुटी. तीन दिनों में 1.50 लाख से अधिक लोगों ने लंगर छका. इसकी जानकारी सीजीपीसी के प्रधान सह आयोजन समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, साकची गुरुद्वारा के कार्यकारी प्रधान गुरदेव सिंह राजा व अन्य सदस्यों ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में दी.
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार से झारखंड के अन्य जिला में भी इस तरह का आयोजन करने का अनुरोध करेंगे. इस मौके पर गुरदेव सिंह राजा, सुखविंदर सिंह राजू, गुरदयाल सिंह, दलबीर सिंह, रिकराज सिंह, कुलविंदर सिंह समेत कई लोग मौजूद थे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement