21.7 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

नक्सली महाराज व अमित 10 लाख के इनामी घोषित

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के तीन नक्सलियों और 39 अपराधियों को जिला पुलिस ने इनामी घोषित किया है. इनमें दो हार्डकोर नक्सली महाराज प्रमाणिक व अमित मुंडा पर सरकार ने दस-दस लाख का इनाम रखा है. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महथा ने बताया कि चौका थाना कांड संख्या 77/10 में फरार नक्सली महाराज प्रमाणिक […]

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के तीन नक्सलियों और 39 अपराधियों को जिला पुलिस ने इनामी घोषित किया है. इनमें दो हार्डकोर नक्सली महाराज प्रमाणिक व अमित मुंडा पर सरकार ने दस-दस लाख का इनाम रखा है. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महथा ने बताया कि चौका थाना कांड संख्या 77/10 में फरार नक्सली महाराज प्रमाणिक पर दस लाख व तमाड़ थाना के तराना गांव निवासी नक्सली अमित मुंडा उर्फ चुका मुंडा पर 98/14 में पुलिस ने दस लाख का इनाम रखा है.

वहीं नक्सली अनल दा उर्फ पतिराम मांझी पर जिला पुलिस ने दस हजार का इनाम घोषित किया है. एसपी ने बताया कि जिले में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए उक्त कदम उठाये गयो हैं. एसपी ने जिलेवासियों से पुलिस को सहयोग करने की अपील की है. उन्होंने बताया कि अपराधियों के बारे में सूचना देने पर लोगों को इनामी राशि भी दी जायेगी.

सरायकेला-खरसावां के इनामी नक्सली व अपराधी

नक्सली इनाम (रु. में)

महाराज प्रमाणिक 10 लाख

अमित मुंडा 10 लाख

अनल दा 10 हजार

अपराधी इनाम (रु. में)

खेता मांझी 10 हजार

रतन लोहरा 10 हजार

इंद्र मांझी 10 हजार

नोखाई लोहरा 10 हजार

सुशेन बास्के 15 हजार

मेहंदी हसन 20 हजार

आकाश गोप 20 हजार

दुर्गा गोप 20 हजार

बाबू गोप 20 हजार

सूरज गोप 20 हजार

राजकुमारी देवी 5 हजार

सुकरमनी कुमारी 5 हजार

पप्पू केराई 5 हजार

नटरू पुरती उर्फ

राजेश पुरती 5 हजार

सोमा मुंडा 3 हजार

शेख युनुस 1 हजार

गोलू गोप 20 हजार

पंकज मुंडल उर्फ

पंकज मांझी 20 हजार

कलीम खां 10 हजार

शंकर गोप 20 हजार

हरसिंह बानरा 10 हजार

मेमन निशा 1 हजार

अधीर प्रधान 20 हजार

कृष्णा हांसदा 10 हजार

राजेश लोहार 15 हजार

अरुण हेरेंज 20 हजार

वाल्मिकी प्रधान 20 हजार

सुरेश महतो 5 हजार

रामलाल सरदार 5 हजार

आसियर सरदार 10 हजार

टेटु सरदार 5 हजार

विक्रम सिंह 2 हजार

निशिकांत महतो 2 हजार

अमीन महतो उर्फ

अमीन उरांव 2 हजार

अजीत पाठक 2 हजार

सुधीर सिंह 2 हजार

निमाई नायक 2 हजार

कमला देवी 2 हजार

हबु शेख 15 हजार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें