17.5 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

शहर में 306 जगह होगी दुर्गापूजा

जमशेदपुर. शहर में इस साल कुल 306 इलाकों अौर अपार्टमेंट फ्लैट (सोसाइटी) में दुर्गापूजा होगी. दुर्गापूजा में महाषष्ठी, महासप्तमी, महाष्टमी, महानवमी अौर विजयादशमी के दिन आम लोगों के अलावा मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक, कॉरपोरेट कंपनी के पदाधिकारी, न्यायाधीश, प्रशासनिक पदाधिकारी, वीवीआइपी की सुरक्षा पर प्रशासन का विशेष ध्यान होगा. वहीं ट्रैफिक मूवमेंट के साथ लाखों […]

जमशेदपुर. शहर में इस साल कुल 306 इलाकों अौर अपार्टमेंट फ्लैट (सोसाइटी) में दुर्गापूजा होगी. दुर्गापूजा में महाषष्ठी, महासप्तमी, महाष्टमी, महानवमी अौर विजयादशमी के दिन आम लोगों के अलावा मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक, कॉरपोरेट कंपनी के पदाधिकारी, न्यायाधीश, प्रशासनिक पदाधिकारी, वीवीआइपी की सुरक्षा पर प्रशासन का विशेष ध्यान होगा.

वहीं ट्रैफिक मूवमेंट के साथ लाखों श्रद्धालुओं, पार्किंग, विधि व्यवस्था, सुरक्षा, निगरानी को लेकर थाना स्तर पर पैनी नजर रखी जायेगी.

प्लास्टिक फ्री का जन-जन को दिया जायेगा संदेश : दुर्गापूजा के मौके पर इस साल प्लास्टिक फ्री स्टील सिटी बनाने का संदेश जन-जन को दिया जायेगा. इसके लिए सभी दुर्गापूजा कमेटी लोगों को प्लास्टिक से होने वाले प्रदूषण, नुकसान से जागरूक करेगी.

सात जोन में बंटा शहर
1. साउथ जोन : सुंदरनगर, परसुडीह, गोलपहाड़ी, जुगसलाई, बागबेड़ा व बर्मामाइंस क्षेत्र में 59 दुर्गापूजा कमेटी.
2. ईस्ट जोन : नीलडीह, टेल्को, घोड़ाबांधा, बिरसानगर, जेम्को व छोटागोविंदपुर क्षेत्र में 44 दुर्गापूजा कमेटी.
3. सेंट्रल जोन ए : टिनप्लेट, गोलमुरी, बारीडीह व सिदगोड़ा क्षेत्र में 43 दुर्गापूजा कमेटी.
4. सेंट्रल जोन बी : सीतारामडेरा, भालुबासा, भुइयांडीह व साकची क्षेत्र में 39 दुर्गापूजा कमेटी.
5. वेस्ट जोन ए : बिष्टुपुर, रानीकुदर, धातकीडीह व कदमा क्षेत्र में 63 दुर्गापूजा कमेटी.
6. वेस्ट जोन बी : सोनारी क्षेत्र में 36 दुर्गापूजा कमेटी.
7. नाॅर्थ जोन : मानगो क्षेत्र में 42 दुर्गापूजा कमेटी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें