23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

हर दिन 140 यात्रियों की उड़ान

जमशेदपुर : झारखंड के आजमीन ए हज की उड़ान 8 अगस्त से रांची स्थित बिरसा मुंडा हवाई अड्डा से हाेगी. साढ़े पांच घंटे की उड़ान के बाद यात्री अपने अगले पड़ाव पर पहुंचेंगे. 8 से 27 अगस्त तक हर दिन 140 यात्रियाें लेकर जहाज मदीना के लिए उड़ान भरेगा. 43 से 46 दिन की यात्रा […]

जमशेदपुर : झारखंड के आजमीन ए हज की उड़ान 8 अगस्त से रांची स्थित बिरसा मुंडा हवाई अड्डा से हाेगी. साढ़े पांच घंटे की उड़ान के बाद यात्री अपने अगले पड़ाव पर पहुंचेंगे. 8 से 27 अगस्त तक हर दिन 140 यात्रियाें लेकर जहाज मदीना के लिए उड़ान भरेगा. 43 से 46 दिन की यात्रा पूरी करने के बाद आठ अगस्त वाले आजमीन ए हज 21 सितंबर काे जद्दा से उड़ान भरेंगे आैर रांची हवाई अड्डा पर उतरेंगे.

जामा मसजिद हज कमेटी के आफाक हैदर ने बताया कि मदीना जानेवाली फ्लाइट दिन की है, जबकि जेद्दा से वापसी वाली फ्लाइट देर शाम आैर रात की है. सेंट्रल हज कमेटी मुंबई ने उड़ान के संबंध में नया फ्लाइट शिड्यूल जारी कर दिया है. रांची स्थित हवाई अड्डा से 8,9,10,11,12 अगस्त काे उड़ान दिन में 10.50, 13 काे दाेपहर में 1.50, 14 काे दाेपहर 3.50, 15 काे दिन में 10.55, 16 काे दिन में 11.50, 17 काे सुबह 10.05, 18 अगस्त काे 10.50, 19 काे 10.55, 20,21,23 काे 9.25, 24 काे 10.20, 25 काे 9.25, 26 आैर 27 काे सुबह 9.15 बजे उड़ान हाेगी.

दो अटैची व एक हैंड बैग की इजाजत

हज कमेटी जमशेदपुर ने सभी आजमीन ए हज से अपील की है कि वे 22-22 किलाे के दाे अटैची आैर एक 7-8 किलाे का हैंड बैग का ही सामान लेकर जाये. तय सीमा से अधिक सामान ले जाने की अनुमति हवाई अड्डा प्रबंधन द्वारा नहीं दी जायेगी.यात्री अपने अटैची आैर बैग पर रांची-झारखंड, जेआर नंबर के साथ-साथ माेबाइल नंबर भी जरूर लिखे.

मदीना से वापसी

21 सितंबर की रात 11.30 बजे मदीना से वापसी हाेगी. 22 काे रात 10.50, 24 काे रात 12.20, 25 काे रात 2.30, 25 काे रात 11.30, 27 काे रात 2.40 बजे, 28, 29 काे रात 1.30, 29 काे रात 11.30 बजे, 1 अक्तूबर काे रात 1.20, 2 काे 11.30, 3 काे रात 11.40, 5 काे रात 1.32, 5 काे शाम 4.48, 8.48, 6 काे रात 11.32, 7 अक्तूबर काे रात 1.32, 8 काे 1.32 अाैर सात काे आखिरी फ्लाइट रात 11.32 बजे उड़ान भरेगी आैर रांची हवाई अड्डा में दूसरे दिन आठ काे दिन में दस बजे लैंड करेगी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें