इससे पूर्व जुस्को प्रबंधन और हड़ताली कर्मचारियों का समर्थन कर रहे कांग्रेस नेताओं के साथ टेल्को बरुआ कैंटीन के समीप बैठक हुई. इसमें जुस्को की ओर से महाप्रबंधक कैप्टन धनंजय मिश्रा, सिक्यूरिटी चीफ अरविंद सिन्हा, मेंटेनेंस हेड नीरज कुमार, निर्मल सिंह, संजय, कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय खां, पीएन झा, यूथ कांग्रेस के जमशेदपुर लोकसभा अध्यक्ष परितोष सिंह, अपर्णा गुहा, गोपाल यादव, संजय घोष, संजय सिंह आजाद, राजेंद्र तिवारी, प्रिंस सिंह, चंदन, ज्योतिष यादव, गायत्री दास आदि मौजूद थे. जुस्को के महाप्रबंधक ने कर्मचारियों को समय पर आने और समय पर जाने की बात कहीं. साथ ही सभी मजदूरों को काम पर आने का न्योता दिया. सिविल मेंटेनेंस के कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से टाटा मोटर्स कंपनी के आवासीय क्वार्टरों में मेंटेनेंस का सारा कामकाज ठप हो गया था.
Advertisement
टाटा मोटर्स: जुस्को प्रबंधन ने सिविल मेंटेनेंस कर्मचारियों की मांगें मानीं, हड़ताल समाप्त,सभी कर्मी बहाल
जमशेदपुर :टाटा मोटर्स टाउन सिविल मेंटेनेंस के कर्मचारियों की 16 दिनों से चल रही हड़ताल गुरुवार की शाम समाप्त हो गयी. टेल्को बरुआ कैंटीन गेट के समक्ष इसकी घोषणा की गयी. जुस्को प्रबंधन ने सिविल मेंटेनेंस के सभी कर्मचारियों को वापस काम पर रखने, हड़ताल अवधि की राशि का भुगतान करने सहित अन्य मांगों को […]
जमशेदपुर :टाटा मोटर्स टाउन सिविल मेंटेनेंस के कर्मचारियों की 16 दिनों से चल रही हड़ताल गुरुवार की शाम समाप्त हो गयी. टेल्को बरुआ कैंटीन गेट के समक्ष इसकी घोषणा की गयी. जुस्को प्रबंधन ने सिविल मेंटेनेंस के सभी कर्मचारियों को वापस काम पर रखने, हड़ताल अवधि की राशि का भुगतान करने सहित अन्य मांगों को मान लिया है.
जुस्को प्रबंधन ने 230 मजदूरों के साथ सभी 24 सुपरवाइजरों को काम पर रखने, हड़ताल अवधि की राशि देने की घोषणा की है. कांग्रेस ने इसे देखते हुए आगामी आंदोलन को समाप्त करने का निर्णय लिया है.
– विजय खान, जिला अध्यक्ष, कांग्रेस
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement