17.5 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

क्षत्रिय संघ ने अर्जुन मुंडा का किया अभिनंदन

क्षत्रिय संघ ने अर्जुन मुंडा का किया अभिनंदनफोटो है राजपूत 1, 2जमशेदपुर : झारखंड क्षत्रिय संघ के अध्यक्ष शंभुनाथ सिंह अपने अन्य पदाधिकारियों के साथ झारखंड सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को सम्मानित करने उनके आवास घोड़ाबांधा गये. 20 मार्च को गोपाल मैदान में अंतरास्ट्रीय स्तर की क्षत्रिय महासम्मेलन का आयोजन हुआ था. सभी […]

क्षत्रिय संघ ने अर्जुन मुंडा का किया अभिनंदनफोटो है राजपूत 1, 2जमशेदपुर : झारखंड क्षत्रिय संघ के अध्यक्ष शंभुनाथ सिंह अपने अन्य पदाधिकारियों के साथ झारखंड सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को सम्मानित करने उनके आवास घोड़ाबांधा गये. 20 मार्च को गोपाल मैदान में अंतरास्ट्रीय स्तर की क्षत्रिय महासम्मेलन का आयोजन हुआ था. सभी सक्रिय क्षत्रिय कार्यकर्ताओं की तन्मयता से लगे रहने के कारण ही यह ऐतिहासिक क्षण लौहनगरी के क्षत्रिय समाज को देखने को मिला. इस महासम्मेलन में अर्जुन मुंडा दिल्ली में एक बैठक में रहने के कारण उपस्थित नही हो पाये थे. उन्हें मंगलवार को शंभुनाथ सिंह ने क्षत्रिय समाज की ओर से उन्हें साफा पहना कर और चन्द्रगुप्त सिंह ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया. अभय सिंह ने फूलों के गुलदस्ता से सम्मानित किया तथा महिला संघ की महासचिव मंजू सिंह ने उन्हें स्मारिका भेट की. संघ के उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने उन्हें झारखंड क्षत्रिय संघ का स्मृति चिह्न से सम्मानित किया. सम्मान समारोह में 25 से अधिक क्षत्रिय समाज के लोग आये थे. इसमें मुख्य रूप से महासचिव नंदकुमार सिंह, शैलेंद्र सिंह, संजय सिंह, अनूप सिंह, अजय सिंह, अशोक सिंह, सचिव रतन सिंह, धर्मेंद्र सिंह आदि मैजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें