पतंग उड़ा गुजरातियों ने मनाया उत्सव (हैरी-8,10) संवाददाता. जमशेदपुर ऐ काइपो छे… ढील दे, ढील दे रे भैया इस पतंग को ढील दे-जैसे ही मस्ती में आये उस पतंग को खींच दे… ढील दे, ढील दे रे भैया…। पतंग उड़ाना अौर एक दूसरे की पतंग को काटने की खुशी क्या होती है यह कोई गुजरातियों से पूछे. मकर संक्रांति के मौके पर गुजराती समाज के लोगों ने पतंग उत्सव का भरपूर लुत्फ उठाया. शुक्रवार की सुबह नदी स्नान कर, पूजा पाठ की व बड़ों का आशीर्वाद लिया. बिष्टुपुर स्थित जलाराम कुठी में प्रात:कालीन पूजा हुई. जिसमें बिष्टुपुर व आसपास के गुजराती समाज के लोग शामिल हुए. घरों में बनी सात अनाज की खिचड़ी पूजा के बाद घरों में बाजरे की खिचड़ी गायों को खिलायी गयी एवं गौ माता की पूजा की गयी. जिसके बाद दान पुण्य किया गया. दोपहर में लोग अपने-अपने घरों की छत पर पतंग उड़ाने एवं छत पर ही भोजन का आनंद उठाया. शाम के समय में मुहूर्त देख कर महिलाअों ने सात धन (अनाज) से खिचड़ी बनायी और संक्रांति की पूजा व कथा सुनी और भोजन में खिचड़ी का मजा लिया. महिलाअों ने की मस्ती : बिष्टुपुर निवासी जयश्री अडेसरा, विनीता साह, हर्षा परीख व अन्य गुजराती महिलाअों ने एक साथ पतंग उत्सव का आनंद उठाया. पतंग उड़ाते हुए एक-दूसरे की पतंग काटी वहीं हाउजी व तरह-तरह के गेम का मजा भी लिया. धबल अडेसरा, विमल अडेसरा ने परिजनों के साथ पतंग उत्सव का आनंद लिया.
BREAKING NEWS
Advertisement
पतंग उड़ा गुजरातियों ने मनाया उत्सव (हैरी-8,10)
पतंग उड़ा गुजरातियों ने मनाया उत्सव (हैरी-8,10) संवाददाता. जमशेदपुर ऐ काइपो छे… ढील दे, ढील दे रे भैया इस पतंग को ढील दे-जैसे ही मस्ती में आये उस पतंग को खींच दे… ढील दे, ढील दे रे भैया…। पतंग उड़ाना अौर एक दूसरे की पतंग को काटने की खुशी क्या होती है यह कोई गुजरातियों […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement