अनुमति एक की, लगा दी दो होर्डिंग शहरी क्षेत्र में लगे होर्डिंग का सर्वे शुरू(फ्लैग)(साकची : 21 में 10 मिले अवैध होर्डिंग फोटो दुबे जी) संवाददाता, जमशेदपुर शहरी क्षेत्र के चौक- चौराहे पर लगे होर्डिंग का सोमवार से सर्वे शुरू हुआ. जिला प्रशासन और जुस्को की ओर से साकची बड़ा गोलचक्कर के समीप लगे 21 होर्डिंग की जांच की गयी. इसमें से 10 होर्डिंग अवैध पाये गये तथा अधिकांश अावंटित साइज से ज्यादा बड़े थे. मंगलवार को साकची में बचे और बिष्टुपुर में लगाये गये होर्डिंग की जांच की जायेगी. डीसी ने की अधिकारियों व कंपनी प्रतिनिधियों के साथ बैठक उपायुक्त डॉ अमिताभ कौशल ने सोमवार को एसडीओ, जेएनएसी और कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. उन्होंने शहरी क्षेत्र में लगे होर्डिंग का संयुक्त सर्वे करने का निर्देश दिया. एसडीओ आलोक कुमार की अगुवाई में निकली टीम ने पहले दिन साकची आई अस्पताल के समीप से अभियान की शुरुआत की. इसके बाद ट्रेगुलर पार्क, ट्रैफिक बूथ, साकची बाजार मास्टर ऑफिस और साकची -गोलमुरी स्टैंड के समीप होर्डिंग की जांच की गयी. अभियान में मौजूद थे : एसडीओ आलोक कुमार, जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी दीपक सहाय, जुस्को के कैप्टन धनंजय मिश्रा, सुनील सिंह, जेएनएसी के कर दारोगा अयोध्या सिंह, सहायक कर दारोगा एमकेएल दास आदि . कहां क्या मिला जांच में साकची आइ अस्पताल : दो को छोड़ ज्यादातर होर्डिंग अावंटित साइज से ज्यादा मिले. कुछ बिना अनुमति के भी लगे थे. साकची ट्रेगुलर पार्क : एक को छोड़ सभी होर्डिंग अावंटित साइज से ज्यादा मिले. संचालकों ने एक की अनुमति लेकर दो होर्डिंग लगे दिये थे. साकची ट्रैफिक बूथ : साकची यातायात टीओपी के पास लगे होर्डिंग का शुल्क किसके खाते में जा रहा है. यह जुस्को और जेएनएसी को भी मालूम नहीं है. यहां लगे दो होर्डिंग अवैध पाये गये. टीम ने इस संबंध में एसएसपी को जानकारी देने का निर्णय लिया. साकची बाजार मास्टर कार्यालय : एक सरकारी होर्डिंग के साथ अवैध होर्डिंग भी पाये गये. आवंटित होर्डिंग का साइज भी ज्यादा था. साकची गोलमुरी स्टैंड : एक होर्डिंग अनुमति प्राप्त, जबकि दूसरा अवैध पाया गया. सात दिन के अंदर अवैध होर्डिंग हटाने का आदेश जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति ने सात दिन के अंदर अवैध रूप से लगे होर्डिंग को स्वयं हटा लेने का आदेश दिया है. इसमें बिना अनुमति के साथ एेसे भी होर्डिंग शामिल हैं जिनका साइज आवंटित साइज से ज्यादा है.
BREAKING NEWS
Advertisement
अनुमति एक की, लगा दी दो होर्डिंग
अनुमति एक की, लगा दी दो होर्डिंग शहरी क्षेत्र में लगे होर्डिंग का सर्वे शुरू(फ्लैग)(साकची : 21 में 10 मिले अवैध होर्डिंग फोटो दुबे जी) संवाददाता, जमशेदपुर शहरी क्षेत्र के चौक- चौराहे पर लगे होर्डिंग का सोमवार से सर्वे शुरू हुआ. जिला प्रशासन और जुस्को की ओर से साकची बड़ा गोलचक्कर के समीप लगे 21 […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement