बीपीएल में छूटे हुए नामों को जोड़ा जायेगा फ्लैग : जिला आपूर्ति पदाधिकारी से मिले भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जमशेदपुर. भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने भाजपा के प्रवक्ता अनिल मोदी के साथ पूर्वी सिंहभूम जिले के डीएसओ दिलीप तिवारी से उनके कार्यालय में मुलाकात की और खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत विभिन्न योजनाओं की जिले में प्रगति के सम्बन्ध में जानकारी ली. श्री तिवारी ने डॉ गोस्वामी को बताया जिनका नाम अंत्योदय की लिस्ट में छूट गया है वे 31 दिसंबर तक प्रखंड कार्यालय में बीडीओ के पास आवेदन कर सकते हैं. एकल परिवार के तहत असहाय भिखारी, वृद्ध महिला, 40% से ज्यादा विकलांग, कुष्ठ, टीवी, एड्स, कैंसर से पीड़ित असहाय एकल लोग भी 31 दिसंबर तक बीडीओ को आवेदन देकर प्रतिमाह निशुल्क 35 किलो चावल प्राप्त कर सकते है.
BREAKING NEWS
Advertisement
बीपीएल में छूटे हुए नामों को जोड़ा जायेगा
बीपीएल में छूटे हुए नामों को जोड़ा जायेगा फ्लैग : जिला आपूर्ति पदाधिकारी से मिले भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जमशेदपुर. भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने भाजपा के प्रवक्ता अनिल मोदी के साथ पूर्वी सिंहभूम जिले के डीएसओ दिलीप तिवारी से उनके कार्यालय में मुलाकात की और खाद्य सुरक्षा अधिनियम के […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement