18.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

राजकुमार सिंह ने सोपोडेरा- सरजामदा में की पदयात्रा (9 राजकुमार सिंह)

राजकुमार सिंह ने सोपोडेरा- सरजामदा में की पदयात्रा (9 राजकुमार सिंह)संवाददाता, जमशेदपुरजमशेदपुर जिला परिषद संख्या- 6 से जिप सदस्य प्रत्याशी राजकुमार सिंह ने बुधवार को सोपोडेरा कुरमी टोला, शंकरपुर और सरजामदा क्षेत्र के इलाकों में पदयात्रा की. इस दौरान सरजामदा के लुपुंग टोला, पुराना बस्ती, घंटी टोला गये. घर – घर जाकर लोगों से समर्थन […]

राजकुमार सिंह ने सोपोडेरा- सरजामदा में की पदयात्रा (9 राजकुमार सिंह)संवाददाता, जमशेदपुरजमशेदपुर जिला परिषद संख्या- 6 से जिप सदस्य प्रत्याशी राजकुमार सिंह ने बुधवार को सोपोडेरा कुरमी टोला, शंकरपुर और सरजामदा क्षेत्र के इलाकों में पदयात्रा की. इस दौरान सरजामदा के लुपुंग टोला, पुराना बस्ती, घंटी टोला गये. घर – घर जाकर लोगों से समर्थन देने की अपील की. पदयात्रा के दौरान कई लोगों ने क्षेत्र की सड़क -नाली की समस्याओं से अवगत कराया. अभियान में अरुण सिंह,पंकज सिन्हा, विशाल, पीके करुवा, शिव प्रसाद, दुर्गा प्रसाद,धर्मेंद्र , अशोक सहित कई लोग शामिल थे. ——————————————-राखी गुहा ने किया डोर-टु-डोर संपर्क (9 राखी गुहा)जमशेदपुर. जिला परिषद संख्या-7 के उम्मीदवार राखी गुहा ने बुधवार को सोपोडेरा के गांधी मैदान, शर्मा टोला में पद यात्रा कर लोगों से संपर्क साधा. उन्होंने घर- घर जाकर महिला वोटरों से मुलाकात की. क्षेत्र के विकास के लिए एक बार क्षेत्र की सेवा करने का अवसर मांगा. उन्होंने लोको कॉलोनी में बैठक कर लोगों से वोट देने की अपील की. मौके पर प्रदीप गुहा उर्फ छोटका, रजनी मिश्रा,पीके करुवा,पारस शर्मा, प्रदीप शर्मा सहित कई महिला- पुरुष मौजूद थे. ———————————-उषा सांडिल ने पदयात्रा कर समर्थन मांगा (9 उषा सांडिल)जमशेदपुर. मध्य सरजामदा पंचायत की मुखिया पद की प्रत्याशी उषा सांडिल ने बुधवार को नीचे टोला, सोपोडेरा,गांधी मैदान सहित कई क्षेत्रों का दौरा कर अपने समर्थन में वोट मांगा. क्षेत्र के विकास के लिए उन्होंने लोगों से समर्थन देने की अपील की. मौके पर पूर्व मुखिया प्रकाश सांडिल ने भी उषा सांडिल को वोट देने की अपील की. इस अवसर पर सुबोध शर्मा, बबलू करुवा, जयंती कुमारी, अन्नु कर्मकार,पवन कुमार सहित कई लोग मौजूद थे. त्रिदीव ने गणेश पथ में चलाया जन संपर्क अभियान जमशेदपुर. पूर्वी हलुदबनी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशी त्रिद्वीव चट्टोराज ने बुधवार को परसुडीह के गणेश पथ, गांधी पथ में जनसंपर्क किया. घर- घर जा कर लोगों से संपर्क साधा. उन्होंने कहा कि उपमुखिया रहते उन्होंने क्षेत्र में कई विकास कार्य किये हैं. जन संपर्क के दौरान पंकज सिन्हा, बबलू श्रीवास्तव, पंकज सिन्हा, अमित कुमार मिश्रा, सुजीत अंबष्ट सहित कई लोग मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें