वहीं राकेश्वर पांडेय महासचिव के पद पर बने रहेंगे. इसके अलावा जुस्को यूनियन अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय, बीके डिंडा, डिप्टी प्रेसिडेंट संजीव चौधरी टुन्नु को जगह दी गयी है.
Advertisement
झारखंड प्रदेश इंटक की नयी कमेटी का गठन रवि, रघुनाथ, डिंडा, टुन्नू राकेश्वर को मिली जगह
जमशेदपुर: पूर्व मंत्री सह इंटक के राष्ट्रीय महामंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बुधवार को बेरमो में झारखंड प्रदेश इंटक के पदाधिकारियों की सूची जारी की. इस बार की कमेटी में टाटा वर्कर्स यूनियन की हिस्सेदारी बढ़ी है. टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद को इंटक का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है. वहीं राकेश्वर […]
जमशेदपुर: पूर्व मंत्री सह इंटक के राष्ट्रीय महामंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बुधवार को बेरमो में झारखंड प्रदेश इंटक के पदाधिकारियों की सूची जारी की. इस बार की कमेटी में टाटा वर्कर्स यूनियन की हिस्सेदारी बढ़ी है. टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद को इंटक का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है.
झारखंड प्रदेश असंगठित इंटक की भी सूची जारी
पूर्व मंत्री सह इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह ने झारखंड प्रदेश असंगठित इंटक के पदाधिकारियों की भी सूची जारी की है. इसमें अध्यक्ष पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक, उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, महासचिव राकेश्वर पांडेय, जेनरल सेक्रेटरी बादल प्रतलेख (विधायक), महेंद्र कुमार विश्वकर्मा, सीपी संतन, शकील अहमद, आभा सिन्हा, विनय सिंह, निर्मल कुमार सिंह, रामा राउत, निर्मल कुमार ओझा, लिलाधार सिंह. सेक्रेटरी-विजय कुमार सिंह, राजन सिंह राजा, बिनोद राय, परवेज अख्तर, गुंजन सिंह, संगीता तिवारी, शीखा चौधरी, उत्तम सिंह, प्रमोद तिवारी, अजीत चौधरी, सुरेश राय,संतन कुमार सिंह, उमाशंकर ठाकुर. संगठन सचिव-कामेश्वर गिरि, शशिभूषण राय, दीपू सिन्हा, कृष्णा सिंह, खुर्शीद आलम, भोला चौहान, शशि भूषण सिंह के अलावा 18 अन्य कार्यकारिणी सदस्य चुने गये.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement