संतान की लंबी आयु के लिए करती हैं गोवर्धन पूजा जमशेदपुर. दीपावली के दूसरे दिन मारवाड़ी समाज की महिलाएं संतान की लंबी आयु के लिए गोवर्धन पूजा करेंगी. इसमें गाय के साथ-साथ बछड़े की पूजा का महत्व है. गुरुवार 12 नवंबर को शहर में स्थित गोशालाओं में महिलाएं गोवर्धन पूजा करेंगी. महिलाएं घर के आंगन में गोधा (गोबर) से भगवान गोवर्धन की अनुकृति तैयार करेंगी. सामूहिक रूप से महिलाएं कॉलोनी के मैदान में भी यह अनुकृति तैयार करती है. भगवान गोवर्धन को तिलक कर एवं मूंग-भात रख कर दीये से आरती उतारेंगी. मूंग दाल सींचते हुए रोड़ी का छींटा देकर पूजा संपन्न करेंगी. पुन: शाम के समय में यहीं विधि दोहरायी जायेगी. इस दौरान महिलाएं नंद म्हार घर सूर्यसी गाय, कछली वन चर्या गयी जीयो राम…, जीये मेरा बालक बाछा लाख बरस…, तुम म्हारो बढ़ायो मान… आदि गीत गाते हुए पूजा करती है. दूसरे दिन गाय के बछड़े के निकट गोबर की उक्त अनुकृति को रखा जाता है तथा पूजा संपन्न किया जाता है. गो माता से बच्चे को सदा सुरक्षित रखने का आशीर्वाद मांगा जाता है.
Advertisement
संतान की लंबी आयु के लिए करती हैं गोवर्धन पूजा
संतान की लंबी आयु के लिए करती हैं गोवर्धन पूजा जमशेदपुर. दीपावली के दूसरे दिन मारवाड़ी समाज की महिलाएं संतान की लंबी आयु के लिए गोवर्धन पूजा करेंगी. इसमें गाय के साथ-साथ बछड़े की पूजा का महत्व है. गुरुवार 12 नवंबर को शहर में स्थित गोशालाओं में महिलाएं गोवर्धन पूजा करेंगी. महिलाएं घर के आंगन […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement