चित्रों में दिखा पर्यावरण संरक्षण-बेल्डीह क्लब में अर्जुन दास के चित्रों की लगी प्रदर्शनी(फोटो ऋषि की 3)लाइफ रिपोर्टर @ जमशेदपुरबेल्डीह क्लब में शनिवार को नगर के उभरते चित्रकार अर्जुन दास के चित्रों की प्रदर्शनी लगायी गयी. मूलत: सोनारी खूंटाडीह निवासी युवा चित्रकार अर्जुन दास द्वारा तैयार किये चित्रों की प्रदर्शनी रविवार तक चलेगी. प्रदर्शनी के दौरान अर्जुन ने बताया कि वे अपने चित्रों में मुख्य रूप से शांति व पर्यावरण संरक्षण तथा प्रकृति के प्रति आदर का भाव प्रदर्शित करने की कोशिश करते हैं. वैसे अन्य तरह की तस्वीरें भी वे बनाते हैं. अर्जुन ने बताया कि उनके चित्रों को लोगों का समर्थन मिला, इसी बल पर आज वे यहां तक पहुंच पाये. इसमें उन्होंने टाटा स्टील के पूर्व पदाधिकारी संजीव पॉल के अलावा सीएफइ की पदाधिकारी जेनी शाह से मिली मदद और प्रोत्साहन का विशेष रूप से उल्लेख किया. बकौल अर्जुन, उनके बनाये चित्र की सर्वाधिक कीमत अब तक एक लाख रुपये मिली है.
BREAKING NEWS
Advertisement
चत्रिों में दिखा पर्यावरण संरक्षण
चित्रों में दिखा पर्यावरण संरक्षण-बेल्डीह क्लब में अर्जुन दास के चित्रों की लगी प्रदर्शनी(फोटो ऋषि की 3)लाइफ रिपोर्टर @ जमशेदपुरबेल्डीह क्लब में शनिवार को नगर के उभरते चित्रकार अर्जुन दास के चित्रों की प्रदर्शनी लगायी गयी. मूलत: सोनारी खूंटाडीह निवासी युवा चित्रकार अर्जुन दास द्वारा तैयार किये चित्रों की प्रदर्शनी रविवार तक चलेगी. प्रदर्शनी के […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement