18.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

महालया पूजा में सीएम सहित जुटे हजारों श्रद्धालु

जमशेदपुर: सोमवार आश्विन अमावस्या की रात, मां काली की महालया विहित विशेष पूजा के गूंजते मंत्र और उस माहौल में हजारों की संख्या में उमड़ी आम ओ खास लोगों की भीड़. यह दृश्य रहा अमल संघ के अध्यक्ष अचिंतम गुप्ता की ओर से भालूबासा रेडियो मैदान में आयोजित विशेष काली पूजा के दौरान. उक्त पूजा […]

जमशेदपुर: सोमवार आश्विन अमावस्या की रात, मां काली की महालया विहित विशेष पूजा के गूंजते मंत्र और उस माहौल में हजारों की संख्या में उमड़ी आम ओ खास लोगों की भीड़.

यह दृश्य रहा अमल संघ के अध्यक्ष अचिंतम गुप्ता की ओर से भालूबासा रेडियो मैदान में आयोजित विशेष काली पूजा के दौरान. उक्त पूजा में मुख्यमंत्री रघुवर दास सहित नगर के अनेक गणमान्य लोगों सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने शिरकत की. संध्या 6:45 बजे से आरंभ हुई पूजा रात्रि 9:30 बजे के करीब संपन्न हुई.

पुरोहित दिनेशानंद ब्रह्मचारी ने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा संपन्न करायी, जिसके बाद श्रद्धालुओं के बीच भोग का वितरण किया गया. इस अनुष्ठान में दो हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें