-उदय साहू भी भोजपुरी सेवा सम्मान से हुए सम्मानित-मुख्यमंत्री व अन्य मंत्रियों से भी मिलेेंगे मंच के सदस्यवरीय संवाददाता, जमशेदपुर संपूर्ण भोजपुरी विकास मंच की ओर से महामंत्री प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में राज्य के नगर विकास मंत्री सीपी सिंह को उनके आवास पर पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर व शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर उदय साहू को भी भोजपुरी सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया. मंत्री श्री सिंह के साथ झारखंड में भोजपुरी भाषियों की वर्तमान स्थिति पर चर्चा भी हुई. चर्चा के दौरान भोजपुरी, मैथिली, मगही एवं अंगिका को द्वितीय राजभाषा का दर्जा देने, बिहार की तर्ज पर झारखंड में भी भोजपुरी अकादमी की स्थापना करने एवं विधानसभा में भोजपुरी भाषा को संवैधानिक मान्यता के लिए एक प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजने की मांग भी की गयी. मंत्री ने सभी मामलों को विधानसभा एवं कैबिनेट में उठाने का आश्वासन दिया. प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि भोजपुरी विकास मंच शीघ्र ही मुख्यमंत्री व अन्य मंत्रियों से मिल कर अपना पक्ष रखेगा. मंत्री से मिलने वालों में कवलेश्वर पांडेय, शशिभूषण मिश्रा, ललित पांडेय, गोविंद हेंब्रम, उमेश पांडेय, रंजन दुबे आदि शामिल थे.
BREAKING NEWS
Advertisement
कैबिनेट व विस में उठेगा भोजपुरी का मुद्दा
-उदय साहू भी भोजपुरी सेवा सम्मान से हुए सम्मानित-मुख्यमंत्री व अन्य मंत्रियों से भी मिलेेंगे मंच के सदस्यवरीय संवाददाता, जमशेदपुर संपूर्ण भोजपुरी विकास मंच की ओर से महामंत्री प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में राज्य के नगर विकास मंत्री सीपी सिंह को उनके आवास पर पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर व शॉल ओढ़ा […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement