18.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

दो को जमशेदपुर आयेंगे 8 प्रशिक्षु आइएएस

वरीय संवाददाता, जमशेदपुरभारतीय प्रशासनिक सेवा 2014 बैच (प्रथम चरण) के आठ प्रशिक्षु आइएएस 24 जुलाई से 6 अगस्त तक झारखंड दर्शन पर निकलेंगे. प्रशिक्षु आइएएस दो अगस्त को जमशेदपुर और तीन अगस्त को चाईबासा में रहेंगे. श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान के निदेशक सुधीर प्रसाद ने सभी उपायुक्तों को पत्र लिखकर प्रशिक्षु आइएएस के झारखंड […]

वरीय संवाददाता, जमशेदपुरभारतीय प्रशासनिक सेवा 2014 बैच (प्रथम चरण) के आठ प्रशिक्षु आइएएस 24 जुलाई से 6 अगस्त तक झारखंड दर्शन पर निकलेंगे. प्रशिक्षु आइएएस दो अगस्त को जमशेदपुर और तीन अगस्त को चाईबासा में रहेंगे. श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान के निदेशक सुधीर प्रसाद ने सभी उपायुक्तों को पत्र लिखकर प्रशिक्षु आइएएस के झारखंड दर्शन कार्यक्रम की जानकारी दी है.प्रशिक्षु आइएएस के कार्यक्रम एक नजर में24 जुलाई : रांची से होते हुए पुलिस अकादमी पदमा व नेशनल पार्क भ्रमण25 जुलाई : हजारीबाग में मेरू स्थित बीएसएफ अकादमी का भ्रमण, गिरिडीह रवाना26 जुलाई : गिरिडीह में पारसनाथ मंदिर, शहरी जलापूर्ति योजना एवं खंडोली व भैंसाडीह में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का भ्रमण29 जुलाई : साहेबगंज स्थित फॉसिल पार्क का भ्रमण, नमामी गंगा परियोजना पर चर्चा व भ्रमण30 जुलाई : साहेबगंज से धनबाद, झरिया अंडरग्राउंड फायर क्षेत्र का भ्रमण31 जुलाई : मैथम डैम, इंटकवेल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का भ्रमण, बोकारो रवाना1 अगस्त : बोकारो स्टील सिटी, गोमिया विस्फोटक कारखाना का भ्रमण2 अगस्त : गोमिया से जमशेदपुर, टाटा मोटर्स, लाफार्ज सीमेंट कारखाना का भ्रमण, रात्रि प्रवास3 अगस्त : जादूगोड़ा माइंस का भ्रमण, चाईबासा रवाना4 अगस्त : सारंडा वन भ्रमण व मेघाहाताबुरु (हिल टॉप) पर रात्रि विश्राम5 अगस्त : माइंस भ्रमण6 अगस्त : चाईबासा से रांची प्रस्थान

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें