23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

फेडरेशन ने फूंका जम्मू-कश्मीर सरकार का पुतला (फोटो आयेगा इसका)

जमशेदपुर. ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन के अध्यक्ष सरदार सतनाम सिंह गंभीर के नेतृत्व में शुक्रवार को साकची शहीद चौक के पास जम्मू-कश्मीर सरकार का पुतला फूंका गया. इस दौरान सतनाम सिंह ने कहा कि जम्मू में गुरुवार को शांतिपूर्ण ढंग से लोग 1984 के दंगा पीडि़तों के लिए इंसाफ मांग रहे थे, तब पुलिस […]

जमशेदपुर. ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन के अध्यक्ष सरदार सतनाम सिंह गंभीर के नेतृत्व में शुक्रवार को साकची शहीद चौक के पास जम्मू-कश्मीर सरकार का पुतला फूंका गया. इस दौरान सतनाम सिंह ने कहा कि जम्मू में गुरुवार को शांतिपूर्ण ढंग से लोग 1984 के दंगा पीडि़तों के लिए इंसाफ मांग रहे थे, तब पुलिस ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी. इस घटना में जहां जगजीत सिंह की मौत हो गयी, वहीं काफी लोग घायल हो गये. सतनाम सिंह ने मांग की कि इस घटना में शामिल पुलिसकर्मियों को निलंबित कर उनके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाये. इस अवसर पर इंदर सिंह इंदर, गुरुचरण सिंह बिल्ला, परमजीत सिंह काले, परमजीत सिंह सरली, हरपाल सिंह भाटिया, मनमीत लूथरा, रोहित दीप सिंह, गगन दीप सिंह, गुरुविंदर सिंह आदि मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें