जमशेदपुर : बिरसानगर जोन नंबर 8 में रहने वाले राम प्रकाश सिंह को 70 हजार कर्ज देकर बिष्टुपुर तिलक पुस्तकालय के पीछे रहने वाले महेंद्र सिंह ने 2.33 लाख रुपये वसूले. बिष्टुपुर थाना में राम प्रकाश ने महेंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. दर्ज मामले के मुताबिक राम प्रकाश सिंह को 6 फरवरी 14 को बेटे की शादी के लिए कुछ रुपये की जरूरत थी. वह महेंद्र सिंह के पास पहुंचे. कर्ज देने के एवज में महेंद्र सिंह ने राम प्रकाश सिंह से चार चेक पर साइन कराकर रख लिया. चारों चेक के माध्यम से महेंद्र सिंह ने राम प्रकाश सिंह के खाते से अलग-अलग तारीख में कुल 2.33 लाख रुपये की निकासी की. 1.63 लाख रुपये ज्यादा निकासी करने का विरोध करने पर मारपीट की और पत्नी से दुर्व्यवहार किया.
BREAKING NEWS
Advertisement
बिष्टुपुर : 70 हजार कर्ज देकर 2.33 लाख रुपये वसूले
जमशेदपुर : बिरसानगर जोन नंबर 8 में रहने वाले राम प्रकाश सिंह को 70 हजार कर्ज देकर बिष्टुपुर तिलक पुस्तकालय के पीछे रहने वाले महेंद्र सिंह ने 2.33 लाख रुपये वसूले. बिष्टुपुर थाना में राम प्रकाश ने महेंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. दर्ज मामले के मुताबिक राम प्रकाश सिंह को 6 फरवरी […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement