जमशेदपुर. बिष्टुपुर स्थित जी. टाउन मैदान में बुधवार को कुड़मी सेना की बैठक केंद्रीय अध्यक्ष-गुरुदेव महतो की अध्यक्षता में हुई. इसमें 28 मई को झारखंड बंद पर रणनीति तैयार की गयी. गुरुदेव महतो ने कहा कि कुड़मी जाति 1931 तक आदिवासी सूची में शामिल थी. अब अज्ञात कारणों से कुड़मी जाति को अनुसूचित जनजाति सूची से हटा दिया गया. इसके कारण कुड़मी जाति के लोगों को आर्थिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक विकास रुक गया है. राज्य सरकार की ओर से टीआरआइ रिपोर्ट गलत भेजे जाने से कुड़मी समाज में आक्रोश है. बैठक में लालटू महतो, राम प्रसाद महतो, नारायण महतो, तडि़त महतो, वीरेंद्र महतो, देव महतो, मानिक चंद्र महतो, अजीत महतो, तपन महतो, नीरज महतो व अन्य उपस्थित थे.
BREAKING NEWS
Advertisement
कुड़मी सेना का झारखंड बंद 28 को
जमशेदपुर. बिष्टुपुर स्थित जी. टाउन मैदान में बुधवार को कुड़मी सेना की बैठक केंद्रीय अध्यक्ष-गुरुदेव महतो की अध्यक्षता में हुई. इसमें 28 मई को झारखंड बंद पर रणनीति तैयार की गयी. गुरुदेव महतो ने कहा कि कुड़मी जाति 1931 तक आदिवासी सूची में शामिल थी. अब अज्ञात कारणों से कुड़मी जाति को अनुसूचित जनजाति सूची […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement