यूनियन अध्यक्ष राजेंद्र सिंह से महामंत्री सुशील श्रीवास्तव ने की मंत्रणाजमशेदपुर. टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन का जल्द चुनाव होगा. चुनाव के संबंध में यूनियन के महामंत्री सुशील श्रीवास्तव ने इंटक के राष्ट्रीय महामंत्री सह टाटा कमिंस यूनियन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह से मंत्रणा की. दलमा हाउस में यूनियन पदाधिकारियों संग पहुंचे सुशील श्रीवास्तव ने उन्हें बताया कि चुनाव का समय पूरा हो रहा है, जिसे करवाने की अनुमति दें.प्राप्त जानकारी के अनुसार यूनियन का चुनाव जून-जुलाई में होने की उम्मीद है. गरमी की छुट्टी में काफी संख्या में कर्मचारी बाहर रहते हैं जिससे यूनियन के चुनाव में वे अपना वोट नहीं दे सकेंगे, इसलिए जून के अंत या जुलाई के पहले सप्ताह में इसे प्रारंभ किया जा सकता है. ज्ञात हो कि टाटा कमिंस यूनियन का चुनाव अप्रैल 2012 में हुआ था. चुनाव पर हुई चर्चा : सुशीलयूनियन के महामंत्री सुशील श्रीवास्तव से इस संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि राजेंद्र सिंह से वे लोग मिले थे और चुनाव पर चर्चा हुई है. यूनियन का चुनाव समय पर करवा लिये जाने की बात उन्होंने कही.
BREAKING NEWS
Advertisement
टाटा कमिंस यूनियन का जल्द होगा चुनाव
यूनियन अध्यक्ष राजेंद्र सिंह से महामंत्री सुशील श्रीवास्तव ने की मंत्रणाजमशेदपुर. टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन का जल्द चुनाव होगा. चुनाव के संबंध में यूनियन के महामंत्री सुशील श्रीवास्तव ने इंटक के राष्ट्रीय महामंत्री सह टाटा कमिंस यूनियन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह से मंत्रणा की. दलमा हाउस में यूनियन पदाधिकारियों संग पहुंचे सुशील श्रीवास्तव ने उन्हें […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement