फोटो20 आरजेएन 1 – केनाल में फटे हुए जगह देखते.प्रतिनिधि, राजनगरप्रखंड क्षेत्र के कांकी एवं कुमारदा गांव के बीच में बनाये जा रहे केनाल के घटिया स्तर होने से ग्रामीणों में आक्रोश है. ढलाई की गयी जगह फटते जा रही है. सोमवार को बाना पंचायत के मुखिया जवाहरलाल सरदार, भाजपा प्रखंड पूर्वी भाग के अध्यक्ष भीमसेन मंडल, पंचायत समिति सदस्य रूद्र प्रताप महतो, विकास प्रधान, विक्रम सोरेन, बबलू प्रधान, सुमित ज्योतिषी, वैद्यनाथ प्रधान, राजेंद्र प्रधान की एक टीम ने नव निर्मित केनाल का निरीक्षण किया. टीम ने केनाल को देखा तो जगह-जगह क्रेक पाया गया. भाजपा प्रखंड पूर्वी अध्यक्ष भीमसेन मंडल ने कहा कि नव निर्मित केनाल में ठेकेदार घटिया किस्म की सामग्री उपयोग किये जाने के कारण जगह-जगह पर क्रेक होते जा रहा है तथा फटते जा रहा है. ठेकेदार अपना काम निकलने के पश्चात चला जायेगा, जो केनाल के चलते क्षेत्र के लोगों को भुगतना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि इनकी शिकायत उपायुक्त, मुख्यमंत्री, जल संसाधन मंत्री से की जायेगी.
BREAKING NEWS
Advertisement
राजनगर : घटिया स्तर का केनाल ढलाई करने पर रोष
फोटो20 आरजेएन 1 – केनाल में फटे हुए जगह देखते.प्रतिनिधि, राजनगरप्रखंड क्षेत्र के कांकी एवं कुमारदा गांव के बीच में बनाये जा रहे केनाल के घटिया स्तर होने से ग्रामीणों में आक्रोश है. ढलाई की गयी जगह फटते जा रही है. सोमवार को बाना पंचायत के मुखिया जवाहरलाल सरदार, भाजपा प्रखंड पूर्वी भाग के अध्यक्ष […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement