विधि-विधान के साथ धर्म सास्था मंदिर में मना वार्षिकोत्सववरीय संवाददाता, जमशेदपुरबिष्टुपुर के खरकई लिंक रोड स्थित धर्म सास्था मंदिर का शनिवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया. वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सुबह अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ. श्रीश्री गणपति पूजन, अभिषेक व होम के बाद नवग्रह पूजा व होम किया गया. इसके बाद भगवान श्री अयप्पा का रुद्राभिषेक किया गया. सारे अनुष्ठान मंदिर के पुजारियों ने संपन्न कराये. समापन पर दरिद्रनायारण भोज हुआ, जिसमें मंदिर कमेटी की ओर से 300 से अधिक लोगों को भोजन कराया गया. इसके पश्चात दान स्वरूप वस्त्र आदि प्रदान किये गये. इस आयोजन में मंदिर कमेटी के काशी विश्वनाथन, विशेश्वरन, राजा, नागराज रायचुरी समेत सभी सदस्य एवं अनेक श्रद्धालु शामिल हुए.
BREAKING NEWS
Advertisement
गणपति अभिषेक, नवग्रह पूजन व भगवान अयप्पा का रुद्राभिषेक
विधि-विधान के साथ धर्म सास्था मंदिर में मना वार्षिकोत्सववरीय संवाददाता, जमशेदपुरबिष्टुपुर के खरकई लिंक रोड स्थित धर्म सास्था मंदिर का शनिवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया. वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सुबह अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ. श्रीश्री गणपति पूजन, अभिषेक व होम के बाद नवग्रह पूजा व होम किया गया. इसके बाद भगवान श्री अयप्पा का रुद्राभिषेक […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement