21.7 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

बिष्टुपुर में धर्म सास्था प्रीति महोत्सव कल से

जमसेदपुर. बिष्टुपुर खरकई लिंक रोड स्थित धर्मसास्था मंदिर में गुरुवार (22 जनवरी) से 67वां धर्म सास्था प्रीति महोत्सव आरंभ हो रहा है, जो एक फरवरी तक चलेगा. उक्त यज्ञानुष्ठान की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं. उक्त 11 दिवसीय अनुष्ठान के तहत भगवान धर्म सास्था के मूल मंत्र का चार लाख जाप किया जायेगा. […]

जमसेदपुर. बिष्टुपुर खरकई लिंक रोड स्थित धर्मसास्था मंदिर में गुरुवार (22 जनवरी) से 67वां धर्म सास्था प्रीति महोत्सव आरंभ हो रहा है, जो एक फरवरी तक चलेगा. उक्त यज्ञानुष्ठान की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं. उक्त 11 दिवसीय अनुष्ठान के तहत भगवान धर्म सास्था के मूल मंत्र का चार लाख जाप किया जायेगा. इसके अलावा राज मातंगी होमम का भी आयोजन होगा. इसके अलावा इस दौरान आने वाले प्रथम शनिवार को सत्यनारायण पूजा का आयोजन भी होगा. उक्त यज्ञ के लिए चेन्नई, मुंबई, दिल्ली, बनारस, तिरुपति, त्रिचंदूर, विजयवाड़ा आदि से 25 पंडितों का दल पहुंच रहा है, जिनकी देखरेख में यज्ञ के विभिन्न अनुष्ठान संपन्न होंगे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें