17.5 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

े पानी के लिए गांधीगीरी (फोटो 1 कुमार आनंद 1)

एक दर्जन मुखिया के साथ बैठी पार्षद लक्ष्मी देवीवरीय संवाददाता, जमशेदपुरबागबेड़ा और छोटा गोविंदपुर जलापूर्ति योजना को धरातल पर उतारने की मांग को लेकर गुरुवार को जनप्रतिनिधियों व अन्य लोगों ने गांधीगीरी की. साल के पहले दिन टाटानगर स्टेशन गोल चक्कर के समीप पांच घंटे तक उपवास किया. इस दौरान बागबेड़ा, घाघीडीह की विभिन्न पंचायतों […]

एक दर्जन मुखिया के साथ बैठी पार्षद लक्ष्मी देवीवरीय संवाददाता, जमशेदपुरबागबेड़ा और छोटा गोविंदपुर जलापूर्ति योजना को धरातल पर उतारने की मांग को लेकर गुरुवार को जनप्रतिनिधियों व अन्य लोगों ने गांधीगीरी की. साल के पहले दिन टाटानगर स्टेशन गोल चक्कर के समीप पांच घंटे तक उपवास किया. इस दौरान बागबेड़ा, घाघीडीह की विभिन्न पंचायतों के एक दर्जन मुखिया के साथ पार्षद लक्ष्मी देवी भी बैठी. अंत में केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री वीरेंद्र सिंह के नाम से जमशेदपुर के कार्यपालक अभियंता सुरेश प्रसाद को एक ज्ञापन सौंपा गया. श्री प्रसाद ने दोनों जलापूर्ति योजना को जल्द शुरू करने का आश्वासन दिया, इसके बाद आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की गयी.कौन-कौन बैठे थे उपवास परपार्षद लक्ष्मी देवी, मुखिया राज कुमार, मुखिया महेंद्र आलडा, मुखिया जमुना हांसदा, मुखिया बुधराम टोप्पो, मुखिया धनमुनी मार्डी, मुखिया बरत जोड़ा, मुखिया प्रभावती देवी, मुखिया सुनील सरदार, मुखिया जमुना पूर्ति, किशोर यादव, सविता मुर्मू, संजय कुमार, सुरेश निषाद, चुनका मार्डी, सरस्वती टुडू व अन्य…. तो पानी के लिए जोरदार आंदोलन होगा : किशोर यादवपार्षद पति किशोर यादव ने कहा कि बागबेड़ा-छोटागोविंदपुर जलापूर्ति योजना यदि जल्द चालू नहीं हुई, तो जमशेदपुर से लेकर रांची और दिल्ली तक आंदोलन किया जायेगा. मंत्री अबतक केवल आश्वासन देते रहे हैं, नयी सरकार से उम्मीदें हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें