23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

गैरिक झंडोत्तोलन से त्रिशूल उत्सव शुरू फोटो हैरी 3 से 5

– भारत सेवाश्रम संघ, सोनारी में चार दिवसीय त्रिशूल उत्सवजमशेदपुर. भारत सेवाश्रम संघ की जमशेदपुर शाखा की ओर से गुरुवार को सोनारी में श्रीमत स्वामी प्रणवानंदजी महाराज का 119 वां आविर्भाव दिवस और 64 वां त्रिशूल उत्सव का शुभारंभ गैरिक झंडोत्तोलन कर किया गया. झंडोत्तोलन संघ के विदेश सचिव स्वामी पूर्णात्मानंदजी महाराज ने किया. इस […]

– भारत सेवाश्रम संघ, सोनारी में चार दिवसीय त्रिशूल उत्सवजमशेदपुर. भारत सेवाश्रम संघ की जमशेदपुर शाखा की ओर से गुरुवार को सोनारी में श्रीमत स्वामी प्रणवानंदजी महाराज का 119 वां आविर्भाव दिवस और 64 वां त्रिशूल उत्सव का शुभारंभ गैरिक झंडोत्तोलन कर किया गया. झंडोत्तोलन संघ के विदेश सचिव स्वामी पूर्णात्मानंदजी महाराज ने किया. इस अवसर पर स्वामी पूर्णात्मानंदजी महाराज ने कहा कि संघ के प्रतिष्ठाता स्वामी प्रणवानंदजी ने अपने व्यक्तिगत जीवन का त्याग कर समाज और देश के हित में कार्य करने की प्रेरणा दी थी. उन्हीं के मार्गों का अनुसरण कर भारत सेवाश्रम संघ मानव हित में निरंतर कार्य कर रहा है. स्वामी प्रणवानंदजी महाराज के सपनों को साकार करना संघ का मूल उद्देश्य है. कार्यक्रम के दूसरे प्रहर शाम को प्रणवानंद उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. इसके बाद अंत में त्रिशूल महापूजा, आचार्यवरण एवं श्री श्री गुरु महाराज की पूजा-आरती की गयी. इस अवसर पर संघ के जमशेदपुर शाखा के सचिव स्वामी प्रदीप्तानंदजी महाराज, प्रभारी सचिव स्वामी विश्वरुपानंदजी महाराज, अजीत महाराज, देवव्रतानंदजी महाराज, एसके बोस सहित अन्य संन्यासी मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें