17.5 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

हक दिलाने को होगा आंदोलन

जमशेदपुरः मजदूर दिवस पर साकची आमबगान में आयोजित आम सभा में महिला मजदूर यूनियन की केंद्रीय कमेटी का गठन हुआ एवं महिला मजदूर यूनियन के सदस्यों को पदभार सौंपा गया. केंद्रीय अध्यक्ष कमर सुल्ताना की अध्यक्षता में आयोजित आम सभा में रांची से केंद्रीय कमेटी की संरक्षक शकुंतला जायसवाल एवं विशिष्ट अतिथि धनबाद की जिला […]

जमशेदपुरः मजदूर दिवस पर साकची आमबगान में आयोजित आम सभा में महिला मजदूर यूनियन की केंद्रीय कमेटी का गठन हुआ एवं महिला मजदूर यूनियन के सदस्यों को पदभार सौंपा गया.

केंद्रीय अध्यक्ष कमर सुल्ताना की अध्यक्षता में आयोजित आम सभा में रांची से केंद्रीय कमेटी की संरक्षक शकुंतला जायसवाल एवं विशिष्ट अतिथि धनबाद की जिला उपाध्यक्ष मधु सिंह उपस्थित थी. संचालन महिला मजदूर यूनियन की महासचिव अल्पना बोस ने किया. मुख्य अतिथि श्रीमती जायसवाल ने कहा कि आनेवाले दिनों में महिला मजदूरों की समस्याओं पर अभियान चलाया जायेगा एवं उन्हें उनका हक दिलाने के लिए जरूरत पड़ी तो आंदोलन किया जायेगा. कमेटी तीन मई को उपायुक्त एवं कंपनी प्रमुख को मांग पत्र सौंपेगी.
केंद्रीय कमेटी त्र कमर सुल्ताना-केंद्रीय अध्यक्ष-जमशेदपुर, अल्पना बोस-महासचिव-जमशेदपुर, रीना चौधरी-केंद्रीय सदस्य-जमशेदपुर. सदस्य : उषा सिंह (जमशेदपुर), संगीता शर्मा (जमशेदपुर), सरिता मंडल (जमशेदपुर), रानी दास (जमशेदपुर), फरजाना (जमशेदपुर), शाहिन गद्दी (जमशेदपुर), किरण सिंह (जमशेदपुर).

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें