उपमुख्य संवाददाता, जमशेदपुरझारखंड आंदोलनकारी परिवार की बहू सविता महतो सोमवार से चुनावी रणक्षेत्र में उतरेंगी. रविवार को उलियान स्थित समाधि कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए सविता ने कहा कि सोमवार को ईचागढ़ विस के चारों प्रखंड नीमडीह, ईचागढ़, चांडिल और कुकड़ू प्रखंड के शहीद स्थल-शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ वे अपना चुनावी अभियान शुरू करेंगी. शुरुआत उलियान स्थित निर्मल महतो की समाधि स्थल के बाद गम्हरिया स्थित शहीद सुनील महतो की समाधि, कटिया, चांडिल, चौका, टिकर, तिरुलडीह, सिरूम, हैसालोंग, झिमड़ी, रघुनाथपुर, भुटियाडीह में श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद वे चांडिल में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी. इसके बाद कपाली में निर्मल महतो की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के बाद उलियान पहंुचेंगी. उलियान में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए झारखंड आंदोलनकारी सह पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो ने कहा कि सविता हमारे परिवार की बेटी है. सुधीर महतो की लाश पर घडि़याली आंसू बहानेवालों को सबक सिखाने का वक्त आ गया है. झामुमो माटी की पार्टी है, गुरुजी उनके पुराने साथी हैं. बैठक में झामुमो महासचिव मोहन कर्मकार, राजीव कुमार महतो, काबलू, चंद्र मोहन प्रसाद, लालटू महतो, सुखराम हेंब्रम, सुधीर महतो, चांडिल प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण किशोर महतो, नीमडीह प्रखंड अध्यक्ष हरि प्रसाद महतो, कुकड़ू प्रखंड अध्यक्ष प्रयाग चंद्र महतो, ईचागढ़ अध्यक्ष अनिल सिन्हा, अमीरुद्दीन अंसारी, राम महतो, शक्ति महतो, महेंद्र महतो, बुद्धेश्वर माझी, शेख, फरीद, सावित्री देवी, सुधीर किस्कू, अरशद समेत करीब चार सौ से अधिक लोग मौजूद थे.
Advertisement
शहीदों को नमन कर आज से सविता उतरेंगी चुनावी रणक्षेत्र में (ऋषि-7)
उपमुख्य संवाददाता, जमशेदपुरझारखंड आंदोलनकारी परिवार की बहू सविता महतो सोमवार से चुनावी रणक्षेत्र में उतरेंगी. रविवार को उलियान स्थित समाधि कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए सविता ने कहा कि सोमवार को ईचागढ़ विस के चारों प्रखंड नीमडीह, ईचागढ़, चांडिल और कुकड़ू प्रखंड के शहीद स्थल-शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ वे […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement