18.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

जगधात्री महोत्सव : मां की विशेष पूजा

वरीय संवाददाता जमशेदपुरकदमा भाटिया बस्ती स्थित चंडीबाबा मंदिर में चल रहे जगधात्री महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को मां जगधात्री की विशेष पूजा अर्चना की गयी. इसके अलावा चंठीपाठ भी विधि विधान से किया गया. सबसे पहले वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सुबह सात बजे गणेश वंदना के बाद मां जगधात्री की विशेष पूजा अर्चना की […]

वरीय संवाददाता जमशेदपुरकदमा भाटिया बस्ती स्थित चंडीबाबा मंदिर में चल रहे जगधात्री महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को मां जगधात्री की विशेष पूजा अर्चना की गयी. इसके अलावा चंठीपाठ भी विधि विधान से किया गया. सबसे पहले वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सुबह सात बजे गणेश वंदना के बाद मां जगधात्री की विशेष पूजा अर्चना की गयी. यह पूजा दोपहर दो बजे तक चली. अंत में मां के भंडारा में हजारों श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. मां की विशेष पूजा अर्चना पुरोहित, गोपाल मुखोपाध्याय और लोखी गोस्वामी ने किया. महोत्सव में मुख्य रूप से भाजपा विधायक मेनका सरदार, पूर्व विधायक सरयू राय, मधुपुर के एसडीएम महेश कुमार यादव, रांची हाइकोर्ट के न्यायाधीश ओम प्रकाश श्रीवास्तव, न्यायायिक दंडाधिकारी उषा झा, फस्ट फ्लाइट के बसंत झा समेत अन्य शामिल हुए. सप्तसति चंडीमहायज्ञ आजचंडीबाबा मंदिर में जगधात्री पूजा के तीसरे दिन सोमवार सप्तसति चंडी महायज्ञ का आयोजन किया जायेगा. इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, मीरा मुंडा समेत काफी संख्या में शहर के गणमान्य लोग शामिल होंगे. दोपहर दो बजे के बाद मां का भंडारा में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जायेगा.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें