चांडिल. चांडिल प्रखंड भाजपा कार्यालय में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद रविवार को बैठक की गयी. बैठक में चुनाव की तैयारियों पर विचार-विमर्श के अलावा सभी प्रखंडों में एक नवंबर को प्रखंड कार्यसमिति की बैठक आयोजित करने के साथ ही कई निर्णय लिया गया़ इसकी जानकारी देते हुए भाजपा के ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि प्रखंड कार्यसमिति की बैठक के बाद पार्टी के पंचायत कार्यसमिति की बैठक की जायेगी़ उन्होंने बताया कि प्रखंड कार्यसमिति की बैठक के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की गयी. जिसमें चांडिल प्रखंड के लिए धरनी सिंह सरदार और राजकुमार गुप्ता को, नीमडीह प्रखंड के लिए साधु चरण महतो को, कुकड़ू प्रखंड के लिए महेश कुंडू और बलराम महतो को, ईचागढ़ प्रखंड के लिए भेला सिंह सरदार और राकेश जायसवाल को और चौका मंडल के लिए बनु सिंह सरदार और ठाकुर दास महतो को प्रभारी बनाया गया है़ बैठक में मुख्य रूप से खुदी सिंह सरदार, मदन सिंह सरदार, सचिदानंद महतो, विश्वनाथ उरांव, दिवाकर सिंह, रामकृष्ण महतो, समीर तंतुबाई, अनुज सिंह समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे.
BREAKING NEWS
Advertisement
भाजपा कार्यसमिति की बैठक के लिए प्रभारी नियुक्त
चांडिल. चांडिल प्रखंड भाजपा कार्यालय में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद रविवार को बैठक की गयी. बैठक में चुनाव की तैयारियों पर विचार-विमर्श के अलावा सभी प्रखंडों में एक नवंबर को प्रखंड कार्यसमिति की बैठक आयोजित करने के साथ ही कई निर्णय लिया गया़ इसकी जानकारी देते हुए भाजपा के ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement