उपमुख्य संवाददाता, जमशेदपुर जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं के दम पर झारखंड में भाजपा अकेले चुनाव लड़ेगी. लोकसभा चुनाव में जनता का समर्थन को देखते हुए विधानसभा चुनाव में गंठबंधन के बारे में सोचना भूल होगी है. उक्त बातें भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सह कोडरमा के सांसद रवींद्र राय ने जमशेदपुर दौरा के क्रम में शुक्रवार को प्रभात खबर से बातचीत करते हुए कही. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और हरियाणा में मिली सफलता से पार्टी में जोश है. श्री राय ने कहा कि चुनाव के बाद क्या होगा, इस पर अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी. महाराष्ट्र- हरियाणा की राजनीति में हम काफी पीछे थे. वहां बिना गंठबंधन के हम नंबर वन पर आ गये और झारखंड में तो जनता ने उन्हें पहले से ही नंबर वन बनाकर रखा है. श्री राय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के उस बयान को सही करार दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि उनके द्वारा झारखंड में काफी कम समय में लंबी लकीर खींची गयी है, जिसे अन्य दलों को पार करना मुश्किल है. श्री राय ने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यकाल में भ्रष्टाचार के मामले मंे चार मंत्री हटाये गये, उग्रवादियों से संबंध, रकीबुल प्रकरण, हाजी हुसैन अंसारी, सुरेश पासवान सहित उनका निजी किचन कैबिनेट किन-किन गंभीर मामलों मंे संलिप्त है, यह किसी से छिपा नहीं है.
BREAKING NEWS
Advertisement
जनता और कार्यकर्ता के दम पर लड़ेंगे चुनाव : रवींद्र राय
उपमुख्य संवाददाता, जमशेदपुर जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं के दम पर झारखंड में भाजपा अकेले चुनाव लड़ेगी. लोकसभा चुनाव में जनता का समर्थन को देखते हुए विधानसभा चुनाव में गंठबंधन के बारे में सोचना भूल होगी है. उक्त बातें भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सह कोडरमा के सांसद रवींद्र राय ने जमशेदपुर दौरा के क्रम में शुक्रवार को […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement