जमशेदपुर : ननकाना साहिब पर हमले के विराेध में फूटा सिखाें का गुस्सा

Updated at : 05 Jan 2020 9:29 AM (IST)
विज्ञापन
जमशेदपुर : ननकाना साहिब पर हमले के विराेध में फूटा सिखाें का गुस्सा

जमशेदपुर : पाकिस्तान स्थित श्रीगुरु नानक देव की जन्मस्थली श्रीननकाना साहिब गुरुद्वारे पर स्थानीय कट्टरपंथी समूह द्वारा शुक्रवार काे की गयी पत्थरबाजी के विराेध में जमशेदपुर के सिखाें ने शनिवार काे आक्राेश मार्च निकाला. हाथाें में निशान साहिब आैर तिरंगा लेकर लोग मार्च में शामिल हुए. सिखाें ने साकची से दाे अलग-अलग गुटाें में बंट […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : पाकिस्तान स्थित श्रीगुरु नानक देव की जन्मस्थली श्रीननकाना साहिब गुरुद्वारे पर स्थानीय कट्टरपंथी समूह द्वारा शुक्रवार काे की गयी पत्थरबाजी के विराेध में जमशेदपुर के सिखाें ने शनिवार काे आक्राेश मार्च निकाला. हाथाें में निशान साहिब आैर तिरंगा लेकर लोग मार्च में शामिल हुए.
सिखाें ने साकची से दाे अलग-अलग गुटाें में बंट कर उपायुक्त कार्यालय तक पैदल मार्च किया. इस दौरान पाकिस्तान के विराेध में जमकर नारेबाजी की गयी. एक गुट का नेतृत्व झारखंड प्रदेश गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह आैर शहीद बाबा दीप सिंह सेवक जत्था के गुरदेव सिंह राजा कर रहे थे, जबकि दूसरे गुट का नेतृत्व पटना तख्त गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के उपाध्यक्ष सरदार इंदरजीत सिंह कर रहे थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola