अंत्योदय एक्स 28 नवंबर से 17 दिसंबर तक रहेगी रद्द
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर : बिलासपुर डिवीजन अंतर्गत थर्ड व फोर्थ लाइन का काम किया जाना है. इसके लिए आगामी 26 नवंबर से प्री इंटर लॉकिंग वर्क अौर नॉन इंटर लॉकिंग वर्क किया जायेगा. इसके लिए रेलवे बोर्ड ने मंजूरी प्रदान कर दी है. इसमें दो ट्रेन का परिचालन 28 नवंबर से लेकर 17 दिसंबर तक टाटा एलटीटी […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : बिलासपुर डिवीजन अंतर्गत थर्ड व फोर्थ लाइन का काम किया जाना है. इसके लिए आगामी 26 नवंबर से प्री इंटर लॉकिंग वर्क अौर नॉन इंटर लॉकिंग वर्क किया जायेगा. इसके लिए रेलवे बोर्ड ने मंजूरी प्रदान कर दी है. इसमें दो ट्रेन का परिचालन 28 नवंबर से लेकर 17 दिसंबर तक टाटा एलटीटी अंत्योदय एक्सप्रेस व एलटीटी टाटा अंत्योदय एक्सप्रेस रद्द रहेगी. इस संबंध में दपू रेलवे जोनल मुख्यालय से टाटानगर स्टेशन समेत सभी संबंधित स्टेशन के निदेशक को पत्र भेजकर सूचित किया है. उक्त प्री इंटर लॉकिंग वर्क अौर नॉन इंटर लॉकिंग वर्क में कुल 10 ट्रेनें प्रभावित होंगी.
आपके शहर में
विज्ञापन
24 को एक ट्रेन रूट बदलकर टाटा होकर चलेगी : दपू रेलवे के अंतर्गत प्रीदोवा-विष्णुपुर के बीच 24 नवंबर को छह घंटे के मेगा पावर ब्लॉक लिया गया है. इस कारण ट्रेन संख्या 18628 रांची-हावड़ा एक्सप्रेस कोटशिला-चंद्रपुरा-आद्रा-मिदनापुर-खड़गपुर-हावड़ा के बजाय कोटशिला-पुरुलिया-टाटानगर-खड़गपुर-हावड़ा होकर चलेगी.
रेलवे कानून तोड़ने पर 25 यात्री धराये, जुर्माना : आरपीएफ टाटानगर पोस्ट की टीम ने रेलवे कानून तोड़ने के आरोप में गुरुवार को घंटों अभियान चलाया. इसमें 25 यात्रियों को पकड़ा गया. सभी आरोपियों को रेलवे कोर्ट में प्रस्तुत किया गया. कोर्ट ने जुर्माना का दंड के साथ चेतावनी दिया. जुर्माना की राशि चुकाने पर आरोपी यात्रियों को छोड़ा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन