नेटकॉम इनफोटेक का 75 हजार लेकर दो भाई फरार

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : सॉफ्टवेयर कंपनी नेटकॉम इनफोटेक के रोशन कुमार महापात्रा ने मानगो निवासी रोहित वर्मा और राहुल वर्मा के खिलाफ 75 हजार रुपये की ठगी का मामला दर्ज कराया है. राहुल व रोहित सगे भाई हैं. दिसंबर 2018 में दर्ज मामले में अदालत ने दोनों भाइयों के खिलाफ गैरजमानतीय वारंट जारी किया है. रोशन महापात्रा […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : सॉफ्टवेयर कंपनी नेटकॉम इनफोटेक के रोशन कुमार महापात्रा ने मानगो निवासी रोहित वर्मा और राहुल वर्मा के खिलाफ 75 हजार रुपये की ठगी का मामला दर्ज कराया है. राहुल व रोहित सगे भाई हैं. दिसंबर 2018 में दर्ज मामले में अदालत ने दोनों भाइयों के खिलाफ गैरजमानतीय वारंट जारी किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

रोशन महापात्रा के अनुसार फेलकॉन इंडिया नाम से इंटिरियर डेकोरेटर का काम करने वाले रोहित व राहुल ने कंपनी से 93 हजार के सॉफ्टवेयर की खरीदारी की थी. उनका पेमेंट का चेक बाउंस हो गया. गोलमुरी पुलिस से शिकायत करने पर जनवरी 2018 में दोनों भाइयों ने समझौता कर 20 हजार नकद दिया और फिर 73 हजार के लिए दो चेक दे दिये. दोनों चेक बाउंस हो गये. इसके बाद दोनों भाई शहर से गायब हो गये हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola