कहानी संग्रह ”यादगार” का लोकार्पण

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : जमशेदपुर भोजपुरी साहित्य परिषद की 54वीं कृति कहानी संग्रह यादगार का रविवार को तुलसी भवन बिष्टुपुर में लोकार्पण हुआ. इसके लेखक कन्हैया सिंह सदस्य हैं. करीम सिटी कॉलेज में हिंदी विभाग की प्राध्यापिका डॉ संध्या सिन्हा ने कहा कि संग्रह की कहानियां स्त्री विमर्श को सामने रखती हैं. चरित्रहीन कहानी अपने समय और […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : जमशेदपुर भोजपुरी साहित्य परिषद की 54वीं कृति कहानी संग्रह यादगार का रविवार को तुलसी भवन बिष्टुपुर में लोकार्पण हुआ. इसके लेखक कन्हैया सिंह सदस्य हैं. करीम सिटी कॉलेज में हिंदी विभाग की प्राध्यापिका डॉ संध्या सिन्हा ने कहा कि संग्रह की कहानियां स्त्री विमर्श को सामने रखती हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
चरित्रहीन कहानी अपने समय और समाज से बगावत करती दिखती है. कहानी नारी की शुचिता का प्रश्न भी उठाती है. आज की हर समस्या पर लेखक की नजर है. आदिवासी श्रमिक विमर्श (झील), बेरोजगारी जैसे विषय पुस्तक का हिस्सा हैं. भूल-चूक क्षमा कहानी में वरिष्ठ नागरिक की अवहेलना की बात आयी है. कहानी बदलाव राम लला और बाबरी मस्जिद विवाद पर आधारित है.
प्रधान सचिव अजय कुमार ओझा ने कहा कि संस्था साहित्यिक कृति के लिए समर्पित है. आगे भी अच्छी-अच्छी कृति आती रहेगी. मुख्य अतिथि हरिबल्लभ सिंह आरसी, दिनेश्वर प्रसाद सिंह दिनेश, डॉ नर्मदेश्वर पांडेय, ब्रज मोहन राय देहाती, अरविंद विद्रोही ने पुस्तक का विमोचन किया. कार्यक्रम का संचालन शैलेंद्र पांडेय शैल ने किया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola