पानी से भरे गड्ढे में गिरा ट्रक आदित्यपुर के युवक की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 May 2019 2:29 AM
आदित्यपुर : आदित्यपुर के पंकज झा की तमाड़ के रायडीह गांव के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. घटना शुक्रवार रात करीब एक बजे रांची-टाटा मार्ग (एनएच 33) की है. वे आदित्यपुर ओल्ड हाउसिंग पान दुकान कॉलोनी के रोड नंबर तीन के रहने वाले थे. भाजपा बूथ अध्यक्ष सह शिव मंदिर हनुमान अखाड़ा कमेटी […]
आदित्यपुर : आदित्यपुर के पंकज झा की तमाड़ के रायडीह गांव के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. घटना शुक्रवार रात करीब एक बजे रांची-टाटा मार्ग (एनएच 33) की है. वे आदित्यपुर ओल्ड हाउसिंग पान दुकान कॉलोनी के रोड नंबर तीन के रहने वाले थे. भाजपा बूथ अध्यक्ष सह शिव मंदिर हनुमान अखाड़ा कमेटी के अध्यक्ष पंकज अपने 407 ट्रक से चालक व अन्य कर्मचारियों के साथ रांची से टाटा आ रहे थे.
इसी बीच उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गयी और करीब सौ मीटर दूर गड्ढे में जा घुसी. पंकज गाड़ी के डाला में सो रहा था. गाड़ी जब अनियंत्रित हुई तो चालक समेत अन्य कर्मचारी गाड़ी से कूद गये. गाड़ी पानी में लगभग पूरी तरह डूब गयी थी. सुबह ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी. जब पुलिस पहुंची तो उसे पानी में डूबी गाड़ी नहीं दिखी. इसके बाद पुलिस वापस लौट गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










