गोलमुरी: मकान खाली करने के लिए मांगी जा रही है 20 लाख की रंगदारी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Apr 2019 1:57 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर : गोलमुरी न्यू डेवलपमेंट एरिया निवासी रोहित सिंह ने मकान नहीं खाली करने पर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला गोलमुरी थाना में दर्ज कराया है. इसमें गोलमुरी मार्केट एरिया के मनोज खत्री, पिंटू खत्री और विनोद खत्री की पत्नी को आरोपी बनाया गया है. पुलिस का कहना है कि रोहित सिंह […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : गोलमुरी न्यू डेवलपमेंट एरिया निवासी रोहित सिंह ने मकान नहीं खाली करने पर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला गोलमुरी थाना में दर्ज कराया है. इसमें गोलमुरी मार्केट एरिया के मनोज खत्री, पिंटू खत्री और विनोद खत्री की पत्नी को आरोपी बनाया गया है. पुलिस का कहना है कि रोहित सिंह के मकान में किराये में रहने वाले सभी नामजद आराेपी मकान खाली नहीं कर रहे हैं.

17 अप्रैल की शाम 7 बजे सभी रोहित सिंह के घर पर आरोपी पहुंच गये और मारपीट की. जान से मारने की धमकी दी और 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी. रोहित सिंह के अनुसार आरोपी घर खाली करने को रंगदारी मांग रहे है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola