ऑनलाइन मंगाया था चाकू, 22 हजार में ली थी नींद की गोली

Updated:
विज्ञापन

दोस्त का नाम भी सुमित है, जो बेंगलुरु के एक हॉस्टल में रूममेट था अंशुबाला ने अपने भाई पंकज को दाेस्त से हुई लड़ाई की दी थी जानकारी जमशेदपुर : गाजियाबाद के इंदिरापुरम के ज्ञानखंड में पत्नी व तीन बच्चों की कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा मिला कर पिलाने के बाद हत्या करने की योजना […]

विज्ञापन

दोस्त का नाम भी सुमित है, जो बेंगलुरु के एक हॉस्टल में रूममेट था

आपके शहर में

विज्ञापन
अंशुबाला ने अपने भाई पंकज को दाेस्त से हुई लड़ाई की दी थी जानकारी
जमशेदपुर : गाजियाबाद के इंदिरापुरम के ज्ञानखंड में पत्नी व तीन बच्चों की कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा मिला कर पिलाने के बाद हत्या करने की योजना आदित्यपुर के इंजीनियर सुमित ने पहले ही बना ली थी.
इसकी आशंका पुलिस को सुमित द्वारा अमेजन से ऑनलाइन चाकू मंगाने से हुई है. ऑनलाइन चाकू मंगाने की जानकारी अंशुबाला के भाई पंकज सिंह ने पुलिस को दी है. पंकज ने पुलिस को बताया कि अंशुबाला ने उन्हें गत शनिवार को यह बताया था कि सुमित का झगड़ा उनके दोस्त सुमित से चाकू मंगाने को लेकर फाेन पर झगड़ा हुआ है. चूंकि सुमित ने ऑनलाइन तरीके से चाकू मंगाने के लिए अपने दोस्त के ई-मेल का उपयोग किया था. मेल पर चाकू ऑर्डर करने व डिलिवरी का मैसेज आने पर दोस्त नाराज हो गया और इस पर दोनों में झगड़ा हुआ.
पंकज को इस बात की आशंका है कि सुमित ने हत्या की नियत से ही चाकू मंगाया था, क्योंकि झगड़े के दूसरे दिन ही घटना हुई है.
बेंगलुरु के हॉस्टल में रूममेट थे दाेनों : जिस सुमित के नाम से ऑनलाइन चाकू मंगाया गया था, वह आरोपी के साथ बेंगलुरु में हॉस्टल के एक ही कमरे में रहता था. इसकी जानकारी पंकज सिंह ने पुलिस को दी है. जानकारी मिलने के बाद से पुलिस दोस्त की भी तलाश कर रही है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola