सात से साकची-कदमा रूट पर दौड़ेगी मिनी बस

Published at :16 Jul 2013 1:45 PM (IST)
विज्ञापन
सात से साकची-कदमा रूट पर दौड़ेगी मिनी बस

जमशेदपुर: सात जून से साकची से कदमा (इसीसी) मार्ग पर मिनी बसों का परिचालन शुरू होगा. यह जानकारी शिक्षित बेरोजगार मिनी बस एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रमोहन प्रसाद, महामंत्री संजय पांडेय ने दी. उन्होंने बताया कि रोजाना सुबह 5.20 बजे दोनों जगहों से पहली बस खुलेगी. अंतिम बस रात 8.20 बजे खुलेगी. साकची से कदमा का […]

विज्ञापन

जमशेदपुर: सात जून से साकची से कदमा (इसीसी) मार्ग पर मिनी बसों का परिचालन शुरू होगा. यह जानकारी शिक्षित बेरोजगार मिनी बस एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रमोहन प्रसाद, महामंत्री संजय पांडेय ने दी. उन्होंने बताया कि रोजाना सुबह 5.20 बजे दोनों जगहों से पहली बस खुलेगी. अंतिम बस रात 8.20 बजे खुलेगी.

साकची से कदमा का किराया छह रुपये निर्धारित किया गया है. फिलहाल, उक्त रूट पर दो बसों का परिचालन होगा.

यात्रियों की संख्या देख कर बसों की संख्या बढ़ायी जायेगी. गत दो वर्षो से उक्त मार्ग पर मिनी बसों का परिचालन बंद है. एसोसिएशन द्वारा जल्द ही बंद मार्गो पर मिनी बस सेवा शुरू की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola