स्कूल और कॉलेजों की अब चौथी बार होगी जांच
Updated at : 03 Mar 2019 1:46 AM (IST)
विज्ञापन

राशि लैप्स होने का खतरा जमशेदपुर : स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की अोर से एक बार फिर जिले के 12 स्कूल व कॉलेजों के जांच के आदेश दिये गये हैं. सभी स्कूल व कॉलेजों के आधारभूत संरचना, शौचालय, पेयजल, जमीन, बच्चों की संख्या, शिक्षकों की संख्या, रिजल्ट समेत कई अन्य बिंदुअों पर जांच की […]
विज्ञापन
राशि लैप्स होने का खतरा
जमशेदपुर : स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की अोर से एक बार फिर जिले के 12 स्कूल व कॉलेजों के जांच के आदेश दिये गये हैं. सभी स्कूल व कॉलेजों के आधारभूत संरचना, शौचालय, पेयजल, जमीन, बच्चों की संख्या, शिक्षकों की संख्या, रिजल्ट समेत कई अन्य बिंदुअों पर जांच की जायेगी, लेकिन करीब एक महीने पूर्व ही इससे संबंधित जांच जिला शिक्षा पदाधिकारी ने करवाया था.
जांच रिपोर्ट तैयार है, लेकिन इसी बीच शिक्षा निदेशालय की अोर से एक बार फिर जांच करने का आदेश दे दिया गया है. इससे पूर्व तीन बार जांच के बाद भी सात स्कूल व कॉलेजों का लंबित अनुदान का भुगतान हुआ नहीं है, लेकिन इसी बीच अब एक बार फिर जांच शुरू की गयी है.
इस जांच के लिए डीसी के स्तर से टीम गठित की जायेगी. इधर, जिले के सात स्कूल व कॉलेजों में पढ़ाने वाले शिक्षक अनुदान की आस में हैं. शिक्षकों ने अनुदान देने की मांग की है, ताकि इस वित्तीय वर्ष में राशि लैप्स ना हो. तर्क दिया गया है कि जिन बिंदुअों पर जांच हो चुकी है, वही जांच होनी है, इसलिए वित्तीय वर्ष के लैप्स होने से पूर्व ही राशि का आवंटन करने की मांग की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




