स्टेशन में गंदगी फैलाने पर 500 जुर्माना

जमशेदपुर: दपू रेलवे के चीफ पैसेंजर ट्रांसपोर्ट मैनेजर (सीपीटीएम) मुकुल जैन ने मंगलवार को टाटानगर मॉडल स्टेशन के सफाई कार्य का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने रेलवे के नये एक्ट के तहत गंदगी फैलाने वाले यात्री से ऑन स्पॉट 500 रुपये तक जुर्माना वसूलने का आदेश दिया. उन्होंने 1, 2, 3, 4 व 5 नंबर […]
जमशेदपुर: दपू रेलवे के चीफ पैसेंजर ट्रांसपोर्ट मैनेजर (सीपीटीएम) मुकुल जैन ने मंगलवार को टाटानगर मॉडल स्टेशन के सफाई कार्य का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने रेलवे के नये एक्ट के तहत गंदगी फैलाने वाले यात्री से ऑन स्पॉट 500 रुपये तक जुर्माना वसूलने का आदेश दिया.
उन्होंने 1, 2, 3, 4 व 5 नंबर प्लेटफॉर्म, पार्सल, रिजर्वेशन ऑफिस, पार्किग एरिया, बुकिंग ऑफिस, टीटीइ ऑफिस आदि में एक-एक करके सफाई कार्य का निरीक्षण किया. वहीं कांड्रा और टाटा स्टील के अंदर रेलवे साइडिंग का रूटीन निरीक्षण किया. उन्होंने सेफ्टी के मुताबिक ट्रेनों का मूवमेंट सुनिश्चित करने का आदेश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




