जमशेदपुर : भास्कर राव ने लिया लेखन से संन्यास
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर : वरिष्ठ साहित्यकार व कथाकार डॉ सी भास्कर राव ने लेखन से संन्यास की घोषणा की है. डॉ राव ने यह घोषणा रविवार की शाम बहुभाषीय साहित्यिक संस्था सहयोग द्वारा उनके सम्मान में आयोजित एक समारोह में की. 50 वर्षों से भी अधिक समय तक विभिन्न विधाओं में अपने महत्वपूर्ण व सुरुचिपूर्ण लेखन से […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : वरिष्ठ साहित्यकार व कथाकार डॉ सी भास्कर राव ने लेखन से संन्यास की घोषणा की है. डॉ राव ने यह घोषणा रविवार की शाम बहुभाषीय साहित्यिक संस्था सहयोग द्वारा उनके सम्मान में आयोजित एक समारोह में की.
50 वर्षों से भी अधिक समय तक विभिन्न विधाओं में अपने महत्वपूर्ण व सुरुचिपूर्ण लेखन से हिंदी साहित्य को समृद्ध करने वाले डॉ राव की इस घोषणा से पूरा सभागार अचंभित रह गया. डॉ राव ने कहा कि जो कुछ अब तक लिखा और छपा है, उससे कमतर मैं नहीं लिखना चाहता और उससे बेहतर अब लिख नहीं पा रहा हूं. सुनियोजित लेखन बंद कर रहा हूं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










