विधायक चंपई सोरेन के खिलाफ अनुसंधान पूरा, अगले सप्ताह होगा अारोप पत्र समर्पित
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
आदित्यपुर : झामुमो नेता सह सरायकेला के विधायक चंपई सोरेन के खिलाफ 1993 में हुई घटना के मामले में अनुसंधान पूरा हो गया है. अगले रविवार से पहले इस मामले में आरोप पत्र न्यायालय में समर्पित कर दिया जायेगा. यह जानकारी जिले के एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने दी. उन्होंने बताया कि इस मामले में […]
विज्ञापन
आदित्यपुर : झामुमो नेता सह सरायकेला के विधायक चंपई सोरेन के खिलाफ 1993 में हुई घटना के मामले में अनुसंधान पूरा हो गया है. अगले रविवार से पहले इस मामले में आरोप पत्र न्यायालय में समर्पित कर दिया जायेगा. यह जानकारी जिले के एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने दी. उन्होंने बताया कि इस मामले में श्री सोरेन के साथ पांच अन्य अभियुक्त भी हैं.
फिलहाल श्री सोरेन जमानत पर हैं. उक्त मामला एक बम विस्फोट का था, जिसमें गीतांजलि एक्सप्रेस को उड़ाने की योजना थी, लेकिन झामुमो कार्यालय में रखे बम में विस्फोट हो गया था. वर्ष 1996 के बाद इस मामले में अनुसंधान बंद हो गया था. यह पेंडिंग लिस्ट से भी हट गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन